उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : 57 फीसदी से अधिक वोट पड़े चौथे चरण मे आज सुबाहे से शाम तक दिन भर क्या हुआ देखा पूरी रिपोर्ट NEWS UPDATE

R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

  R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

 


             







उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : 57 फीसदी से अधिक
वोट पड़े चौथे चरण मे / आज सुबाहे से शाम तक दिन
भर क्या हुआ देखा पूरी रिपोर्ट

 

उत्‍तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। आज नौ जिलों की 59 सीटों पर वोट पड़े। इस दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का भारी उत्‍साह दिख रहा है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें थीं। बता दें कि इस चरण में रुहेलखंड से लेकर तराई बेल्‍ट और अवध क्षेत्र के नौ जिलों की 59 सीटों पर 624 उम्‍मीदवार मैदान में हैं जिनकी किसमत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। चौथे चरण में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए 860 कंपनी अर्धसैनिक सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इन नौ जिलों में कुल 55.31 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में 58.24 प्रतिशत वोट पड़े थे।

 







07;55 PM

अखिलेश पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एजेंसियां ​​नवाब मलिक के मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं, लेकिन अखिलेश यादव ने उनका पक्ष लेते हुए उनके खिलाफ सवाल खड़े कर दिए हैं। एसपी का अंडरवर्ल्ड से जुड़े मामले में जांच कराने के पक्ष में बात करना अपराध के प्रति उनके जुनून का प्रमाण है।




मौसमी नेताओं से सतर्क रहें उत्तर प्रदेश के मतदाता: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को ऐसे मौसमी नेताओं से सतर्क रहने की अपील की है जो मुसीबत के समय विदेश घूमने चले जाते हैं और चुनाव आने पर वोट मांगने स्वदेश लौट आते हैं।  मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कौशांबी में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधी दलों के नेताओं को 'मौसमी नेता' करार दिया। 

 

 

 

UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश में शाम पांच बजे तक 57.45 फीसदी मतदान

 
 

UP Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा के चौथे चरण में नौ जिलों में तीन बजे तक औसतन 49.89 फीसदी मतदान

 

           

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चौथे चरण में नौ जिलों में तीन बजे तक औसतन 49.89 फीसदी मतदान

 

 

सपा को वोट देना मतलब पीढ़ियों को बर्बाद करना है: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने कहा कि आतंकवादी से रश्तिे को लेकर सवालों के घेरे में आ चुके अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी को वोट देना अपने भवष्यि के साथ साथ भावी पीढियों को भी बरबाद करने के समान है। 
 

 

कोरोना महामारी के समय मोदी सरकार ने हर घर में पहुंचाया राशन: जेपी नड्डा

फूलपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'पिछली सदी में जब महामारी आई थी तो उस समय बिमारी से ज्यादा लोग भूखमरी से मर गए थे, लेकिन कोरोना महामारी के समय मोदी सरकार ने हर घर में राशन पहुंचाया। ये है गरीब जनता की सरकार

 

 

बांदा की नरैनी विधानसभा में EVM खराब

'सपा का सूपड़ा साफ़', सुलतानपुर में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

सुलतानपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'रुझान बता रहे हैं कि सपा का सूपड़ा साफ़ हो रहा है। बसपा ने पिछली विधानसभा चुनाव में 19 सीटें पाई थीं, इस बार उनकी सीटें आधी हो जाएगी और कांग्रेस को तो उसके नेता ही ले डूबेंगे। एक मज़बूत सरकार दमदार होती है

 

 

चौथे चरण दोपहर 1 बजे तक कुल औसतन 37.45% रहा मतदान

 

 

 पशुओं की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने किया मतदान का बहष्किार

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरैनी विधानसभा क्षेत्र के दशरथ पुरवा गांव में मवेशियों की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने मतदान का बहष्किार किया। बहष्किार की सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, परगना मज्ट्रिरेट नरैनी राजेंद्र सिंह तत्काल दशरथपुरवा गांव पहुंचे जहां काफी देर तक समझाने के बाद भी ग्रामीण मतदान के लिए राजी नहीं हुए।
 

 


किसान मंच ने की सपा को समर्थन देने की घोषणा

राष्ट्रीय किसान मंच ने उत्तर प्रदेश के मौजूदा विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है। मंच के अध्यक्ष शेखर दीक्षित  ने बुधवार को बताया कि मौजूदा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किसानों  के कल्याण के लिए कोई बात ना करके समाज में वैमनस्य फैलाने वाली बातें कर रही है। प्रदेश में किसानों और अन्य वर्गों की बेहतरी के लिए सकारात्मक माहौल का होना जरूरी है जिसकी मौजूदा सरकार से उम्मीद नहीं की जा सकती है





उत्तर प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 37.45 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर बुधवार दोपहर एक बजे तक 37.45 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपने दायत्वि का नर्विहन कर लिया था। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे तक बांदा में 37.66 प्रतिशत,फतेहपुर में 40.35 प्रतिशत, हरदोई में 34.29 प्रतिशत, लखीमपुर खीरी में 40.90 प्रतिशत,लखनऊ में 35 प्रतिशत, पीलीभीत में 41.23 प्रतिशत,रायबरेली में 40.17 प्रतिशत, सीतापुर में 36.98 प्रतिशत और उन्नाव में 35.01 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। इस बीच मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट के मतदान केन्द्र संख्या 266 पर हो रहे पुर्नमतदान में एक बजे तक 50.04 फीसद वोट पड़ चुके थे।





 

पीएम मोदी का अखिलेश पर पलटवार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में दशकों तक जिन घोर परिवारवादियों की सरकार रही उन्होंने प्रदेश के सामर्थ्य के साथ इंसाफ नहीं किया। इन घोर परिवारवादियों ने यूपी के लोगों को कभी भी खुलकर अवसर ही नहीं दिया।'

 








01:40 PM

सुलतानपुर में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

सुलतानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'सैफई खानदान जो हर बात पर लगातार अपना अधिकार जमाकर जबरदस्ती हड़पने की आदत डालता था, इस बार करहल के लोगों ने तय कर लिया है कि सपा मुखिया की जमानत ज़ब्त करेंगे

01:24 PM

2007 की तरह इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे: मायावती

 

बहुजन समाज पार्टी  सुप्रीमो मायावती ने दावा किया कि उनकी पार्टी को सभी वर्गो का समर्थन वोट के रूप में मिल रहा है और उन्हे पूरा भरोसा है कि वर्ष 2007 की तरह मौजूदा विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।

 


 

01:20 लखनऊ में 11 बजे तक 21.42 प्रतिशत मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में हो रहे मतदान के दौरान सुबह 11 बजे तक  लखनऊ जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 21.42 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मतदान संबंधी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को चोथे चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरु होने के बाद शपहले चार घंटों के दौरान लखनऊ जिले की मोहनलालगंज (सु) सीट पर सर्वाधिक 31.75 प्रतिशत और लखनऊ मध्य सीट पर सबसे कम 16.24 प्रतिशत मतदान हुआ। 

 




01:22 PM

स्वामी प्रसाद मौर्य की फाजिलनगर सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। फाजिलनगर विधानसभा सीट पर जातीय समीकरणों के अनुसार सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या अल्पसंख्यक समाज की है, उसके बाद ब्राह्मण और फिर कुर्मी मतदाता हैं। इस सीट पर चौथे नम्बर पर कुशवाहा, पांचवे नम्बर पर दलित समाज तो छठवें नम्बर पर यादव व वैश्य समाज के मतदाता हैं। 




01:20 PM

आप ने की भाजपा विधायक को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर  जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी विधायक और प्रत्याशी राघवेन्द्र सिंह के विवादित बयान का हवाला देतेे हुए चुनाव आयोग से उन्हे चुनाव लड़ने से रोकने की मांग की है।

 



01;15 PM

प्रियंका गांधी अमेठी में की पूजा-अर्चना

अमेठी में चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले लखनऊ के मरी माता मंदिर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूजा अर्चना की।
 

01:15 PM

यूपी चुनाव: शायर मुनव्‍वर राना को नहीं मिला वोटर लिस्‍ट में अपना नाम

मशहूर शायर मुनव्वर राना का वोटर लिस्ट में नाम ना होने पर नाराजगी जाहिर की है। वह बोले कि जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं दे रही है तो दुख किस बात का।चुनाव मुद्दों पर नहीं हो रहा है हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी मजहब और धर्म के नाम पर चुनाव कर रही है।



 

 

12;44 PM

मोबाइल की अनुमति न होने से तमाम लोग बिना मतदान वापस लौटे

मोबाइल लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचे तमाम लोग बिना वोट डाले ही वापस लौट गए सरोज नगर विधानसभा क्षेत्र के कई पोलिंग स्टेशन पर तमाम ऐसे लोग दिखे जो बिना वोट डाले वापस लौटे। आशियाना कॉलोनी के पोलिंग स्टेशन सेंट्रल अकैडमी में परिवार सहित वोट डालने पहुंचे राजेश माहेश्वरी के पास भी फोन था उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वह फोन स्विच ऑफ कर दे रहे हैं। उन्हें वोट डालने के लिए जाने दिया जाए। लेकिन सुरक्षाकर्मी उन्हें फोन घर पर रख कर आने को कह रहे थे। 

 





12;28 PM

अजय मिश्रा टेनी ने डाला वोट

लखीमपुर खीरी में भारी सुरक्षा के बीच मतदान के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी लखीमपुर कांड के आरोपी आशीष मिश्रा नहीं आए नजर।

 





12: 05 PM

सरकार के लिए शर्मनाक लखीमपुर पीड़ितों का सुप्रीम कोर्ट पहुंचना -प्रियंका

कांग्रेस  की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचले गए किसानों के परिजनों का न्याय के लिए उच्चतम न्यायालय में गुहार लगाना सरकार के लिए शर्मनाक करार दिया है। वाड्रा में बुधवार को कहा कि पीड़ित परिजनों को सरकार को खुद न्याय दिलाना चाहिए था, लेकिन सरकार का उनके प्रति गैर जिम्मेदार रवैया रहा है जिसके कारण उन्हें न्याय पाने के लिए खुद उच्चतम न्यायालय में गुहार लगानी पड़ रही है

 

 




12;00 AM

जेपी नड्डा बोले -भाजपा के प्रति लोगों का उत्साह

गोरखपुर  में भाजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'भाजपा के प्रति लोगों का बहुत उत्साह दिख रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता विकास, सुरक्षा और समृद्धि को अपना लक्ष्य मानकर कमल के निशान की तरफ तीव्र गति से अग्रसर हो रही है'  

 

 




11;55 AM

 शिकायतों की झड़ी लगाई सपा ने

लखनऊ में बीकेटी के मल्लाहनखेड़ा में बूथ पर वोटर्स ही नहीं पहुंच रहे हैं। यहां कुछ गिने चुने लोग ही वोट डालने पहुंचे। अधिकारियों का दावा है कि ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। वहीं लखनऊ के मोहनलालगंज के रामपुर में भी सपा पोलिंग एजेंट के अंदर जाने पर हंगामा हो गया। सपा ने चुनाव आयोग के पास  शिकायतों की झड़ी लगा दी है।

 

 



11;34 AM

 मायावती ने लखनऊ में किया मतदान

 बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को चौथे चरण के मतदान में हिस्सा लेते हुए लखनऊ  में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सुबह सात बजे मतदान शुरु होने के बाद वह सबसे पहले मतदान में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं में शुमार होने के लिए लखनऊ के च्ड्रिरन पैलेस न्यून सिपल नर्सरी स्कूल में  स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान करने के लिये पहुंची। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं लोकतंत्र के उत्सव में अपने घरों से निकल कर मतदान जरूर करने की अपील की। 

 


 

11;25 AM

 डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने डाला वोट, कहा-दोहरा शतक लगाएगी बीजेपी

 यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने लखनऊ
 के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। उन्होंने कहा, '
चौथे चरण के बाद बीजेपी दोहरा शतक लगाएगी और अपने पिछले 
रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आगे बढ़ेगी। पीएम मोदी  और
 सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए विकास
 कार्य सबके घर पहुंच गए हैं।''

 

 





11;21 AM

फतेहपुर में मतदाताओं को वोट देने से रोका', सपा का आरोप

समाजवादी पार्टी  ने आरोप लगाया है कि फतेहपुर जिले की विधानसभा बिंदकी-239 के बूथ संख्या 193, 194 पर बीएलओ की लापरवाही के कारण पहले पर्ची नहीं दी गई, बाद में पर्ची देने के बाद मतदाताओं को वोट करने से रोका जा रहा है

 

 

 



साक्षी महाराज बोले, पिछली बार से भी बड़ा जनादेश मिलेगा

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अपना वोट डाला। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्नाव में 6 की 6 सीटें भाजपा को मिलेंगी। उन्होंने कहा था कि जितना जनादेश पिछली बार भाजपा को मिला था उससे भी ज्यादा बहुमत के साथ योगी आदित्यनाथ सरकार बनाएंगे।
 

 



10;40 AM

 भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में मतदान किया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा लोकतंत्र के इस पावन पर्व में मतदान हमारा पुनीत कर्तव्य होता है मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि आएं और मतदान करें।

 

 



10;35 AM

 बांदा में ईवीएम खराब

 समाजवादी पार्टी  ने बांदा में भी ईवीएम खराब होने की बात कही है। आरोप है कि बांदा जिले की नरैनी विधानसभा-234 के बूथ संख्या 191, 189, 141, 261, 263, 242, 322, 171, 174 पर ईवीएम खराब है जिससे मतदान कार्य बाधित है जिला प्रशासन और चुनाव आयोग कृपया संज्ञान लेते हुए मतदान कार्य शुरू कराने की कृपा करें।

 






10;25 AM

 अदिति सिंह ने डाला वोट

 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच रायबरेली 
सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार अदिति सिंह ने 
बुधवार को रायबरेली के लालपुर चौहान के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट 
डाला

 

 




10;20AM


यूपी के मंत्री मोहसिन रजा ने डाला वोट, कहा-बीजेपी बनाएगी सरकार

 उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा  ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
 के चौथे चरण के लिए अपना वोट डाला। उन्होंने कहा,
 आज भाजपा सरकार के तहत, यूपी अपराध और आतंकवाद मुक्त है। भाजपा राज्य में 
सरकार बनाएगी



10;16AM

भाजपा विधायक और नोएडा से उम्मीदवार पंकज सिंह ने डाला वोट

भाजपा विधायक और नोएडा से उम्मीदवार पंकज सिंह ने कहा, '
हमें करीब 350 सीटें मिलने जा रही हैं। विकास कार्य किए गए, हमारी
 पहचान, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए काम किया गया है। 
मुझे लगता है कि लोगों ने इसे स्वीकार कर लिया है।

 

 



 

10;12AM

 साक्षी महाराज ने उन्नाव में डाला वोट

भाजपा नेता साक्षी महाराज ने उन्नाव  में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने कहा, 'उन्नाव में 6 की 6 सीटें भाजपा को मिलेंगी। 2017 में योगी आदित्यनाथ को जो जनादेश मिला था, इस बार अपना रिकॉर्ड तोड़कर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे हो सकता है 350 तक आंकड़ा चला जाए





10;09AM

 ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में किया मतदान

उत्तर प्रदेश: प्रदेश मंत्री और बीजेपी नेता ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। तस्वीरें मोंटेसरी स्कूल की हैं। उन्होंने कहा, जनता का आर्शीवाद बीजेपी को मिल रहा है। मैं कह सकता हूं कि प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी।"

 





10;05 AM

लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने डाला वोट

लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला

 





9 जिलों में सुबह 9 बजे तक का मतदान

 

10;05 AM

बोले राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा एक बार फिर उत्तर प्रदेश में इतिहास दोहराएगी और जीतकर सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि पूरी संभावना है कि इस बार सीटें भी बढ़ जाएंगी।





 

09;46AM

 यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक 9.10% मतदान

 




उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज सुबह 9 बजे तक 9.10% मतदान हुआ।




09;32 AM

 मतदान के लिए बच्चों ने किया जागरूक

 यूपी चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए स्कूली बच्चों ने सुबह में लोगों के घरों पर नॉक किया। साथ ही मतदाताओं को मतदान देने की अपील की।

 

 




 

हरदोई से बीजेपी उम्मीदवार नितिन अग्रवाल ने डाला वोट

 

 हरदोई  से भाजपा  उम्मीदवार नितिन अग्रवाल  ने हरदोई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार हरदोई में आठों सीट बीजेपी जीतेगी और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतने वाली है

 



08;56AM

दिनेश शर्मा बोले, 10 मार्च को मनेगी होली

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 10 मार्च को होली मनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सामान्य कार्यकर्ताओं को टिकट देती है न कि बाहुबलियों को। 

 




सतीश मिश्रा ने परिवार संग डाला वोट, बोले-बहुमत की ओर बढ़ रही बीएसपी

बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में मतदान किया। उन्‍होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है, अबकी बार भी 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनना निश्चित हो चुका है



08;39AM

बोले राजेश्वर सिंह


लखनऊ के सरोजिनी नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने कहा, भाजपा इस सीट पर एक लाख वोट से जीत दर्ज करेगी। हमारा आजेंडा है नेशन फर्स्ट। भाजपा फिर सरकार बनाएगी।
















चौथे चरण में चार मंत्रियों समेत कई दिग्‍गजों की साख दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में योगी सरकार के चार मंत्रियों सहित कई दिग्‍गजों की साख दांव पर लगी है। लखनऊ पूर्व से नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन व लखनऊ कैंट से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक चुनाव लड़ रहे हैं। फतेहपुर की हुसैनगंज सीट से रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह और भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) कोटे से मंत्री जय कुमार सिंह जैकी बिंदकी सीट से मैदान में हैं। इनके अलावा ईडी के ज्‍वाइंट डायरेक्‍टर पद से नौकरी छोड़कर आए राजेश्वर सिंह लखनऊ की सरोजनीनगर से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से सपा सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्र उनके मुकाबले में खड़े हैं। लखनऊ मध्य से सपा के रविदास मल्होत्रा मैदान में हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल भी इसी चरण में हरदोई से चुनाव लड़ रहे हैं। उधर, रायबरेली में भाजपा प्रत्‍याशी के तौर पर अदिति सिंह मैदान में हैं। इसी जिले की ऊंचाहार सीट से सपा के पूर्व मंत्री मनोज पांडेय मैदान में हैं। 

 



08;26AM

पीएम मोदी-सीएम योगी ने की वोट देने की अपील


यूपी चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान शुरू होने से पहले पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अलग-अलग ट्वीट में लोगों से मतदान की अपील की। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा-उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान करें। वहीं सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने लिखा-'उ.प्र. विधान सभा चुनाव-2022 का आज चतुर्थ चरण है। भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश के लिए, विकासयुक्त और सुरक्षायुक्त अपने सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए सभी सम्मानित मतदाता गण अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अतः ध्यान रहे...पहले मतदान फिर जलपान।'

 

 


 

08;11AM

प्रधानमंत्री मोदी की लोगों से अपील

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान करें।



 

अदिति बोलीं-रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ कहना बंद कीजिए

हाल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह ने रायबरेली में वोट डाला। उन्होंने कहा, "यहां कांग्रेस का कुछ नहीं है। इस इलाके को कांग्रेस का गढ़ कहना बंद कीजिए। मैं रायबरेली को हमेशा सुरक्षित रखूंगी।




08:06 AM

मायावती ने अमित शाह को बताया महान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को मजबूत बताए जाने के सवाल पर मायावती ने कहा कि यह उनकी महानता है कि उन्होंने सच्चाई स्वाकार की है। मायावती ने यह भी कहा कि सिर्फ दलितों और मुसलमानों के ही नहीं, बल्कि सभी वर्गों का वोट उनको पार्टी को मिल रहा है।


08: 03AM

मतदान शुरू होने से पहले मंदिर पहुंचे राजेश्‍वर

लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से भाजपा के उम्‍मीदवार राजेश्‍वर सिंह ने सुबह-सुबह हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्‍होंने कहा कि‍ इस विधानसभा के हर बूथ पर भाजपा जीतेगी। सबसे बड़ा मुद्दा राष्ट्रवाद का है ये विचारधारा की लड़ाई है, जो माफिया है उन्हें जेल से चुनाव लड़वाया जा रहा है इसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। भारी संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान करें

 

 



07:59AM

लखीमपुर खीरी में भी आज वोटिंगपोलिंग बूथ पर लंबी कतारें

 



07:58AM

मायावती ने सुबह-सुबह डाला वोट

उत्तर प्रदेश में मतदान जारी है। बसपा चीफ मायावती ने सुबह-सुबह वोट डाला। रायबरेली सदर से भाजपा उम्मीदवार अदिति सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।




वोट डालने के बाद मायावती ने सपा पर कसा तंज

इस बीच सुबह-सुबह बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्‍होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। मायावती ने भरोसा जताया कि इस बार सारे सर्वे फेल होंगे और उनकी पार्टी 2007 की तरह बहुमत से सत्‍ता में वापसी करेगी। 



  

 

 

 

R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

  R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ