रूस-यूक्रेन युद्ध :जेलेंस्की बोले- राजधानी नहीं खो सकते हम कीव पर कब्जा करने के प्रयास में रूस

  R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

 

 










  




रूस-यूक्रेन युद्ध :जेलेंस्की बोले- राजधानी नहीं खो सकते हम कीव पर कब्जा करने के प्रयास में रूस

 

रूस-यूक्रेन युद्ध : यूक्रेन के खिलाफ रूस का सैन्य अभियान लगातार जारी है। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को हमला कर दिया और सरकारी क्वार्टरों के निकट गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें गूंज रही थी। इस युद्ध में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।  रूस की इस कार्रवाई से यूरोप में व्यापक युद्ध की आशंकाएं पैदा हो गई है और साथ ही उसे रोकने के लिए दुनियाभर में प्रयास भी शुरू हो गए हैं। इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की संपत्तियां जल्द जब्त हो सकती हैं। 27 देशों वाला यूरोपीय संघ इस संबंध में सहमति के बेहद करीब है। लग्जमबर्ग के विदेश मंत्री जीन एसेलबोर्न ने शुक्रवार को यह दावा किया। आपको यह भी बता दें क यूक्रेन सरकार ने शुक्रवार को दावा किया कि रूस ने पिवडेन्नी के ब्लैक सी बंदरगाह के पास दो विदेशी जहाजों पर गोलीबारी की। 

 

 



 

Sat, 26 Feb 22 10:59 AM

यूक्रेन में बंकरो में छिपे भारतीय छात्रों के दृश्य करते हैं विचलित: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि युद्ध की विभीषिका से जूझ रहे यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के जान बचाने के लिए बंकरो में छिपे होने के दृश्य विचलित करते हैं। गांधी ने सरकार से इन सभी छात्रों को तत्काल वापस लाने के लिए व्यवस्था करने की अपील की। गांधी ने पहले भी सरकार से इस दिशा में तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया था।

                                        

  

 

 

Sat, 26 Feb 22 10:48 AM

रूस कीव पर कब्जा करने के प्रयास में - जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि मास्को सुबह होने से पहले कीव पर कब्जा करने का प्रयास करेगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम राजधानी नहीं खो सकते।

 

 


 

Sat, 26 Feb 22 10:22 AM

सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का करना चाहिए सम्मान: भारत

भारत ने कहा कि सभी सदस्य देशों को अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि इसी से आगे का रचनात्मक मार्ग खुलता है। भारत ने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि कूटनीति का मार्ग त्याग दिया गया और हिंसा का रास्ता अपनाया गया। भारत ने कहा कि वह यूक्रेन के हाल के घटनाक्रम से बहुत व्यथित है। उसका मानना है कि इंसानों की जान की कीमत पर कोई समाधान पर नहीं पहुंचा जा सकता है।


 

 


Sat, 26 Feb 22 10:18 AM

यूक्रेन की संप्रभुता का सम्मान हो  रूस हिंसा रोके,: भारत

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को रुकवाने के लिए कल देर रात एक प्रस्ताव पर चर्चा में भारत ने हिस्सा लिया। भारत ने संबद्ध पक्षों का हिंसा को तुरंत रोक कर कूटनीतिक उपायों पर लौटने और देशों की संप्रभुता व प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करने का आह्वान किया।

 

  

 




Sat, 26 Feb 22 09:46 AM

सीमा जांच चौकियों पर जाने से करें परहेज,

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए पड़ोसी देशों में हमारे दूतावासों के साथ काम कर रहे हैं। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से उसके अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना सीमा चौकियों पर नहीं जाने को कहा। सीमा जांच चौकियों पर स्थिति संवेदनशील


 


 


Sat, 26 Feb 22 09:43 AM

यूक्रेन में बेटी सुरक्षित: हेडन पैनेटीयर

गोल्डन ग्लोब नामांकित "नैशविल" अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर ने स्पष्ट किया है कि कीव में उनकी बेटी सुरक्षित है। ई न्यूज ने बताया कि हेडन पैनेटीयर ने रूसी आक्रमण के बीच बेटी काया के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बीच 7 वर्षीय बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। काया यूक्रेन में अपने पिता व्लादिमिर क्लिशको के साथ रहती है।


 

 



Sat, 26 Feb 22 09:42 AM

ट्विटर ने रूस और यूक्रेन में विज्ञापनों पर रोक लगाई

सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने कहा है कि वह रूस और यूक्रेन में विज्ञापनों पर अस्थायी रूप से रोक लगा रही है, ताकि यह सुनश्चिति किया जा सके कि उसके मंच पर सार्वजनिक सुरक्षा जानकारी को प्राथमिकता दी जाए। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "हम महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुरक्षा जानकारी सुनश्चिति करने के लिए यूक्रेन और रूस में विज्ञापनों को अस्थायी रूप से रोक रहे हैं ।"

 

  

 


 

Sat, 26 Feb 22 08:19 AM

एयर इंडिया का विमान यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए बुखारेस्ट रवाना

रूसी सैन्य हमले के कारण यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया का एक विमान शनिवार सुबह मुंबई हवाई अड्डे से रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के लिए रवाना हुआ। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कहा कि उड़ान, AI1943, ने मुंबई हवाई अड्डे से लगभग 3.40 बजे उड़ान भरी और लगभग 10 बजे (भारतीय मानक समय) बुखारेस्ट हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है।

 

  

 



Sat, 26 Feb 22 08:16 AM

इजरायल के प्रधानमंत्री रूस के साथ बातचीत की करें मध्यस्थता: ज़ेलेंस्की

यूक्रेन की UNIAN समाचार एजेंसी ने बताया कि वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इज़रायल के प्रधानमंत्री नफ़ताली बेनेट को रूस के साथ संभावित वार्ता में मध्यस्थ के रूप में काम करने के लिए कहा है। 

                           

  

 



Sat, 26 Feb 22 07:42 AM

रूस के साथ बातचीत को तैयार हुआ यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा है कि यूक्रेन का नेतृत्व रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार है और दोनों पक्ष वार्ता के प्रारूप पर चर्चा कर रहे हैं। शुक्रवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमत्रिी पेसकोव ने कहा कि यूक्रेन ने वारसॉ में वार्ता आयोजित करने की पेशकश की है, जबकि रूस ने म्स्किक में वार्ता करने की मंशा दिखाई थी।

 


  

 


Sat, 26 Feb 22 07:01 AM

देर रात सड़क पर निकलकर जेलेंस्की ने डाला अपना वीडियो

रूस के लगातार हमलों और राजधानी कीव के घिर जाने के बावजूद राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की अपने देश यूक्रेन में ही डटे हुए हैं। इसकी पुष्टि एक वीडियो से हुई है और यह वीडियो खुद ज़ेलेंस्की ने जारी किया है। अपने सलाहकारों और प्रधानमंत्री से घिरे जेलेंस्की ने यूक्रेन की राजधानी कीव में किसी सड़क से एक वीडियो जारी कर कहा ,हम कीव में हैं। हम यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं। 

 

  

 



Sat, 26 Feb 20 06:59 AM

रूसियो से यूक्रेनी सैनिकों ने कहा भाड़ में जाओ और हो गए शहीद

रूस की सेना यूक्रेन में दाखिल हो चुकी है, लेकिन यूक्रेनी सैनिकों के हौंसले बुलंद हैं। रूस के युद्धपोत ने जब समुद्री रास्ते से यूक्रेन के जिमिनाई द्वीप पर बृहस्पतिवार को धावा बोला तो यूक्रेन के बॉर्डर गार्ड के 13 जवान निडर होकर उनका मुकाबला करते रहे और अंत में संघर्ष करते हुए प्राणों की आहुति दे दी। सैनिकों के बहस का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूक्रेनी सेना की चौकी पर तैनात जवान ने रूस के युद्धपोत से चुनौती देने वाले जवान को गाली देते हुए कहा, तुम रूसी सैनिक भाड़ में जाओ। इसके बाद रूसी सैनिक ने कहा, अब तुम लोग भाड़ में जाओगे। रूसी सैनिकों के हमले में सैन्य चौकी पर तैनात 13 जवान आमने-सामने की लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हो गए।

 

  

 


Sat, 26 Feb  06:58 AM

रूस ने यूक्रेन की राजधानी में किया हमला, गोलीबारी और विस्फोटों से दहला कीव

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को हमला कर दिया और सरकारी क्वार्टरों के निकट गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें गूंज रही थी। रूस की इस कार्रवाई से यूरोप में व्यापक युद्ध की आशंकाएं पैदा हो गई है और साथ ही उसे रोकने के लिए दुनियाभर में प्रयास भी शुरू हो गए है। युद्ध से हताहतों की बढ़ती संख्या के बीच क्रेमलिन ने कहा कि रूस यूक्रेनी अधिकारियों के साथ बात करने के लिए तैयार है

 

 

 

 

 

Sat, 26 Feb22 06:57 AM

UNSC में निंदा प्रस्ताव के खिलाफ रूस का वीटो

यूएनएससी ने यूक्रेन के खिलाफ पुतिन की आक्रामकता की कड़े शब्दों में निंदा की थी और वहां से सैनिकों की तत्काल वापसी की मांग की थी।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के निंदा प्रस्ताव के खिलाफ रूस ने वीटो का इस्तेमाल किया।

  

 

  R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ