रूस ने पहले दिन की लड़ाई में
यूक्रेन में जबरदस्त तबाही मचाई है। रूसी सैनिकों ने गुरुवार को चेर्नोबिल परमाणु
संयंत्र पर कब्जा कर लिया।
रूसी सेना कीव में दाखिल हुई,राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले-सतर्क रहें
रूस के हमले के कारण यूक्रेन में भारी
तबाही हुई है
रूस ने पहले दिन की लड़ाई में यूक्रेन
में जबरदस्त तबाही मचाई है। रूसी सैनिकों ने गुरुवार को चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र
पर कब्जा कर लिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मायहेलो
पोडोयक ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। पोडोयक ने कहा, यूक्रेन ने चेर्नोबिल पर नियंत्रण खो
दिया है। हमारी सेना ने रूसी सैनिकों से भीषण जंग लड़ी।'' उन्होंने कहा रूसियों के इस
मूर्खतापूर्ण हमले के बाद यह कहना असंभव है कि चेर्नोबिल संयंत्र सुरक्षित है भी
या नहीं। वहीं, जेलेंस्की ने कहा है कि पहले दिन की लड़ाई में कुल 137 लोगों की जान गई है। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर गुरुवार को रूस के
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर तत्काल हिंसा रोकने की अपील की तथा सभी
पक्षों से कूटनीतिक बातचीत और संवाद की राह पर लौटने के ठोस प्रयास करने का आह्वान
किया। इस दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन से संबंधित हालिया घटनाक्रम
से अवगत कराया।
Fri, 25 Feb 10:50 AM
यूक्रेन से भागकर
पड़ोसी देश पोलैंड के एक रेलवे स्टेशन पर रात भर डेरा डाला।
यूक्रेन के शरणार्थियों ने गुरुवार
को रूस के आक्रमण से भागने के बाद पड़ोसी देश पोलैंड के एक रेलवे स्टेशन पर रात भर
डेरा डाला। यूक्रेनियन अपने देश से भागकर पड़ोसी देश पोलैंड में प्रवेश कर रहे हैं, अधिकतर लोग कार से यात्रा कर रहे
हैं। रूसी आक्रमण के मद्देनजर इस क्षेत्र में संभावित शरणार्थी संकट को लेकर
आशंकाएं बढ़ रही हैं।
Fri, 25 Feb 10:20 AM
रूसी सेनाएं कीव
में दाखिल हुईं
रूसी सेनाएं कीव में दाखिल हो चुकी
हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने वीडियो संदेश में यह जानकारी दी
है। उन्होंने यहां के लोगों से सतर्क रहने और कर्फ्यू नियमों का पालन करने की अपील
की है।
Fri, 25 Feb 10:10 AM
ताइवान ने भी रूस
पर लगाया प्रतिबंध
यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के विरोध में अब ताइवान ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। यहां के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है, ''सरकार को इस बात का गहरा खेद है कि रूस ने शांतिपूर्ण कूटनीतिक वार्ताओं के माध्यम से विवादों को सुलझाने के बजाय दूसरों को डराने-धमकाने के लिए बल प्रयोग करने का विकल्प चुना है। रूस यूक्रेन के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को जल्द से जल्द रोके और सभी संबंधित पक्षों के बीच शांतिपूर्ण बातचीत को फिर से शुरू करे, इसके मद्देनजर चीनी गणराज्य (ताइवान) की सरकार रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिबंधों में शामिल होने की घोषणा करता है।''
| ads |
Fri, 25 Feb 09:58 AM
बाइडेन बोले- अगर पुतिन नाटो देशों में घुसेंगे, तो
US हस्तक्षेप
करेगा
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने
कहा कि अगर पुतिन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) देशों में घुसेंगे, तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा।
बाइडेन ने जोर देकर कहा कि अगर उनके रूसी समकक्ष को अभी नहीं रोका गया, तो उनका हौसला बढ़ेगा। उन्होंने कहा
कि अगर हमने उनके खिलाफ अभी कड़े प्रतिबंध नहीं लगाए तो उनका हौसला बढ़ेगा।
Fri, 25 Feb 09:57 AM
'यूक्रेन
की सरकार को बेदखल करने की कोशिश में पुतिन'
शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई
हमलों के बाद,
रूसी सैन्य इकाइयां यूक्रेन के सबसे बड़े शहर कीव की ओर आगे बढ़
रही हैं। अमेरिकी अधिकारियों को संदेह है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
यूक्रेन की सरकार को बेदखल करके अपना शासन स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।
Fri, 25 Feb 09:28 AM
यूक्रेन को सैन्य
उपकरण और आर्थिक सहायता देगा फ्रांस
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल
मैक्रों ने शुक्रवार को कहा कि फ्रांस यूक्रेन को सैन्य उपकरण और 33 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता मुहैया
कराएगा। एक विशेष यूरोपीय शिखर सम्मेलन के बाद मैक्रों ने कहा, ''फ्रांस एक अतिरिक्त प्रयास के रूप
में यूक्रेन के नागरिकों के लिए अतिरिक्त 33 करोड़ डॉलर और सैन्य समर्थन प्रदान
करने के लिए तैयार है।''
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा, ''रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के
साथ पहले बहुत कम समय के लिए मेरी बात हुई थी। बाद में यूक्रेन के राष्ट्रपति
जेलेंस्की द्वारा युद्ध को शीघ्र समाप्त करने के आह्वान और जेलेंस्की संग बात करने
के उन्हें प्रस्ताव दिए जाने पर भी बात होनी थी, लेकिन पुतिन संग हमारा संपर्क नहीं
हो पाया।''
Fri, 25 Feb 08:34 AM
यूक्रेन की
राजधानी कीव में जबरदस्त धमाके की आवाज
Fri, 25 Feb 08:32 AM
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नाटो के सहयोगी जर्मनी में
अतिरिक्त 7,000 सैनिकों की तैनाती के आदेश दिए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नाटो के सहयोगी जर्मनी में
अतिरिक्त 7,000 सैनिकों की तैनाती के आदेश दिए हैं। यह आदेश ऐसे समय में
आया है जब यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने के बाद
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रूसी सैनिकों ने हमले तेज कर दिए हैं।
Fri, 25 Feb 07:42 AM
ब्राजील ने की
रूसी हमले की निंदा
Fri, 25 Feb 07:35 AM
चीन ने रूस के
विशेष सैन्य अभियान की निंदा करने से इंकार किया
वार्ता का किया आह्वान
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने
गुरुवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से फोन पर बात की। वहीं, चीन ने यूक्रेन में रूसी राष्ट्रपति
व्लादिमीर पुतिन के विशेष सैन्य अभियान की निंदा करने से इंकार किया और सभी संबद्ध
पक्षों से संयम बरतने तथा तनाव को अनियंत्रित होने से रोकने का आह्वान किया।
Fri, 25 Feb 06:50 AM
रूस में यूक्रेन
पर हमले का विरोध, कई
गिरफ्तार
Fri, 25 Feb 06:28 AM
मोदी ने पुतिन को
फोन कर बातचीत शुरू करने पर जोर दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
गुरुवार को रूस-यूक्रेन के बीच शुरू हुई हिंसा को तत्काल समाप्त करने और राजनयिक
वार्ता के रास्ते पर लौटने के लिए सभी पक्षों से ठोस प्रयास करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने बातचीत में अपने
लंबे समय से दृढ़ विश्वास को दोहराया कि रूस और नाटो समूह के बीच मतभेदों को केवल
ईमानदारी और बातचीत के माध्यम से ही सुलझाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन
में भारतीय नागरिकों,
विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा के संबंध में भारत की चिंताओं के
बारे में रूसी राष्ट्रपति को भी अवगत कराया और बताया कि भारत उनके सुरक्षित निकास
और भारत लौटने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति
व्यक्त की कि उनके अधिकारी और राजनयिक दल सामयिक हित के मुद्दों पर नियमित संपर्क
बनाए रखेंगे।
Fri, 25 Feb 06:24 AM
सैन्य अभियान के
अलावा नहीं था कोई विकल्प: पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
ने बृहस्पतिवार को कहा कि डोनबास क्षेत्र के लोगों की रक्षा के लिए सैन्य अभियान
शुरू किया गया था। इसके अलावा रूस के पास कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने अन्य
देशों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई देश रूस की कार्रवाई में हस्तक्षेप
करेगा तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
Fri, 25 Feb 06:23 AM
1986 में
हुई थी सबसे भीषण परमाणु दुर्घटना
चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में अप्रैल 1986 में दुनिया की सबसे भीषण परमाणु दुर्घटना हुई थी, जब एक परमाणु रिएक्टर में विस्फोट के बाद पूरे यूरोप में
रेडियोधर्मी विकिरण फैल गया था। यह संयंत्र कीव के उत्तर में 130 किमी की दूरी पर स्थित है। जिस रिएक्टर में विस्फोट हुआ था, उसमें से विकिरण रिसाव रोकने के लिए उसे एक सुरक्षात्मक उपकरण से
कवर किया गया है।
Fri, 25 Feb 06:22 AM
चेर्नोबिल परमाणु
संयंत्र :- रूसी
सैनिकों ने गुरुवार को चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया।
रूसी सैनिकों ने गुरुवार को
चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर
जेलेंस्की के सलाहकार मायहेलो पोडोयक ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। पोडोयक ने
कहा, यूक्रेन ने चेर्नोबिल पर नियंत्रण
खो दिया है। हमारी सेना ने रूसी सैनिकों से भीषण जंग लड़ी। उन्होंने कहा, रूसियों के इस मूर्खतापूर्ण हमले के
बाद यह कहना असंभव है कि चेर्नोबिल संयंत्र सुरक्षित है भी या नहीं। रूसी कब्जे से
कुछ घंटे पहले ही जेलेंस्की ने यह जानकारी दे दी थी कि रूसी सैनिक चेर्नोबिल पर
कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि हमारे सैनिक संयंत्र की
रक्षा के लिए अपनी जान दे रहे हैं, ताकि 1986 जैसी त्रासदी फिर से नहीं हो।
Fri, 25 Feb 06:21 AM
0 टिप्पणियाँ