चुनाव आयाेग ने उत्तराखंड में रैलियों के लिए दी छूट, अब क्या होंगे मानक / INDIAN NEWS
विधान सभा चुनाव प्रचार के लिए पांच दिन का समय बचा है। निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों की सभा के लिए मैदान की क्षमता के 30 प्रतिशत लोगों को शामिल होने की छूट दी है। ऐसे में निर्वाचन कार्यालय चिह्नित मैदानों की क्षमता का आकलन कर लिया है। नैनीताल जिले की 6 सीटों के लिए 52 मैदान चिह्नित किए हैं। पूर्व CM हरीश रावत की सीट वाली लालकुआं विधानसभा के गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सर्वाधिक 91595 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी हल्द्वानी विधान सभा में सर्वाधिक 6165 लोगों के साथ मिनी स्टेडियम में सभा कर सकेंगे भीमताल में पोखराखेत खेल मैदान की क्षमता छह हजार लोगों के शामिल होने की है। नैनीताल सीट में अधिक पांच हजार लोग ही सभा में शामिल हो सकेंगे। मल्लीताल स्टेडियम की क्षमता सबसे अधिक है। रामनगर में डिग्री कालेज मालधनचौड़ के मैदान में 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम क्षमता है। यहां सर्वाधिक 1014 लोगों को की मौजूदगी में रामलीला मैदान कालाढूंगी में सभा करने की अनुमति मिलेगी।
छूट मिलने के बाद हल्द्वानी में बढे मैदान रैली के लिए
हल्द्वानी विधान सभा में हल्द्वानी रामलीला मैदान व एमबी इंटर कालेज मैदान को ही पूर्व में चिह्नित किया था। कम दिन बचे होने व अधिक सभाएं करने की मांग को देखते हुए छह मैदान बढ़ाए गए हैं। चुनाव अधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि आंबेडकर पार्क दमुवा ढूंगा रामलीला मैदान सुभाषगर आवास विकास व शीशमहल को भी सभा के लिए चिह्नित किया गया है। सभा के लिए अनुमति लेनी होगी।
विधानसभा सीट पर चिह्नित मैदान
लालकुआं= 08
भीमताल = 10
नैनीताल = 16
हल्द्वानी = 08
कालाढूंगी = 03
रामनगर = 07
योग ==== 52
सीटवार सबसे जायदा क्षमता वाले मैदान
लालकुआं
गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 91,590
खुर्पिया फार्म बेरीपड़ाव 14,850
गन्ना सेंटर हल्दूचौड़ 9,675
भीमताल
पोखरा खेत खेल मैदान 6,000
खेल मैदान आगर 2,700
मिनी स्टेडियम भीमताल 2,700
नैनीताल
स्टेडियम मल्लीताल 5,000
मिनी स्टेडियम बेतालघाट 1,250
न परेवा मैदान 525
हल्द्वानी
मिनी स्टेडियम 6,166
एमबी इंटर कालेज मैदान 6,000
शनिबाजार इंदिरानगर 2,473
कालाढूंगी
रामलीला मैदान कालाढूंगी 1,013
रामलीला मैदान आंवलाकोट 420
सहकारी समिति कालाढूंगी 23
रामनगर
डिग्री कालेज मालधनचौड़ 10,956
पीएनजीपी इंटर कालेज मैदान 4,500
किसान इंटर कालेज पीरूमदारा 4,410
.jpg)

.jpg)

0 टिप्पणियाँ