बप्पी लहरी नहीं रहे ; आज का दिन संगीत की दुनिया का काला दिन हो गया आज महान संगीत कार बप्पी दा हम छोडकर चले /NEWS INDIA

R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

  R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

    

बप्पी लहरी नहीं रहे ;

आज का दिन संगीत की दुनिया का काला दिन हो गया आज महान संगीत कार बप्पी दा हम छोडकर चले /NEWS INDIA






मसूरी से भी जुड़ी हैं बॉलीवुड के रॉक स्टार सिंगर की यादें, 

निधन पर संगीत प्रेमियों में शोक की लहर

 

बप्पी लाहिड़ी के निधन पर उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन के सरंक्षक प्रदीप भंडारी ने कहा बप्पी लाहिड़ी की मसूरी से यादें जुड़ीं हैं, उनके निधन से उत्तराखंड के संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।

 

 

बॉलीवुड के रॉक स्टार सिंगर बप्पी लाहिड़ी का यूं जाना आज पहाड़ों की रानी मसूरी को गमगीन कर गया। शहर के संगीत प्रेमियों को अनायास ही 15 साल पहले का शरदोत्सव याद गया जिसमें पांच गाने गाकर बप्पी दा ने रंग जमा दिया था। उन्हें देखने और सुनने के लिए भीड़ इस कदर उमड़ी थी कि पुलिस- प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने में पसीना छूट गया था।



बात सन 2007 की है जब सिल्वर्टन के ग्राउंड में शरदोत्सव का आयोजन किया गया था। तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल के मुताबिक बप्पी दा समय से पहले आए और बेहद आत्मीयता से सबसे मिले। उन्होंने किसी भी प्रशंसक को निराश नहीं किया।



शरदोत्सव में उन्होंनेयाद रहा है तेरा प्यार’, ‘यार बिना चैन कहां रेऔरतम्मा तम्मा लोगे’ सहित पांच हिट गीत गाए थे। उस वक्त सभासद रहे विनोद सेमवाल और रमेश भंडारी ने बताया उनके गाने सुनकर भीड़ बेकाबू हो गई थी। बड़ी मुश्किल से आयोजकों ने पुलिस-प्रशासन के सहयोग से व्यवस्था को संभाला।




कार्यक्रम के इंवेट मैनेजर रहे रजत अग्रवाल ने बताया कि बप्पी लाहिड़ी अपने परिवार के साथ मसूरी आए थे। उन्होंने और सा रे गा मा पा चैलेंज 2007 की फाइनलिस्ट मौली दवे के साथ मिलकर शानदार प्रस्तुति दी थी। वे जेपी होटल में ठहरे थे, लेकिन आयोजकों द्वारा होटल का चार्ज देने में देरी के कारण उन्हें दो घंटे तक रुकना पड़ा। इस दौरान वे बेहद शांत दिखे थे और अपने प्रशंसकों से मिले।





बप्पी लाहिड़ी के निधन पर उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन के सरंक्षक प्रदीप भंडारी ने कहा बप्पी लाहिड़ी की मसूरी से यादें जुड़ीं हैं, उनके निधन से उत्तराखंड के संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। उत्तराखंड के संगीतकार संजय कुमोला, गायक जितेंद्र पंवार,कलाकार अनिल गोदियाल सहित कई लोगों ने बप्पी लाहिड़ी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

 


R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

  R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ