Uttarakhand
हरीश रावत बोले- उत्तराखंड में EVM के साथ हो सकती है छेड़छाड़/uttarakhand news
देहरादून उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार 65.37 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं, 14 फरवरी को हुए के मतदान के बाद सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की पराजय की स्थिति है, इसलिए EVM ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की संभावना है. साथ ही कहा कि सरकार द्वारा ईवीएम मशीन के साथ मतपत्र को भी बदला जा सकता है.
’यह नई बात नहीं है कि उत्तराखंड में इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा सकता है
इसके साथ हरीश रावत ने कहा,’यह नई बात नहीं है कि उत्तराखंड में इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा सकता है, क्योंकि उन्हें ऐसे इनपुट मिले हैं कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को बदला भी जा सकता है.’ साथ ही बताया कि कांग्रेस ईवीएम पर अपनी नजर बनाए रखेगी और उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने जिलों के जिलाध्यक्षों को स्ट्रांग रूम के बाहर कड़ी नजर रखने का आदेश जारी कर दिया है.
उत्तराखंड कांग्रेस जीती तो मुख्यमंत्री कौन होगा
उत्तराखंड में कांग्रेस अगर सत्ता में आई, तो मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने खुलकर हरीश रावत के नाम का ऐलान कर दिया है. मीडिया से बातचीत करते हुए टम्टा ने कहा,लड़ाई में जो सेनापति होता है, हार और जीत की ज़िम्मेदारी उसी की होती है. इस चुनाव में कांग्रेस के कमांडर इन चीफ हरीश रावत थे और हैं. कांग्रेस जीतकर सरकार बना रही है, तो ताज भी उनके सिर पर ही सजेगा. मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस में कोई विवाद है कि हरीश रावत के अलावा कोई और विकल्प हो भी सकता है.’
| ads |
ऊपर से तय होगा नाम:-
प्रीतम नेता प्रतिपक्ष
इस सवाल के जवाब में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के बारे में फैसला हाईकमान करेगा और पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसे सब स्वीकार करेंगे. प्रीतम सिंह ने खुद को पार्टी का सिपाही बताते हुए यह भी कहा कि उन्होंने दी गई भूमिकाएं शिद्दत से निभाईं. इधर, उत्तराखंड में कांग्रेस की जीत को लेकर अनुमान देते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस 40 से 45 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करेगी और सरकार बनाएगी.
| ads |
इस बार 65.37 फीसदी मतदान
उत्तराखंड में
चुनाव आयोग ने मतदान के फाइनल आंकड़े जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड में सोमवार को कुल 65.37 फीसदी मतदान हुआ. मतदान के आंकड़ों के विश्लेषण से एक खुलास और हुआ कि अधिकतर राज्यों में पुरुष ज्यादा मतदान करते हैं, लेकिन उत्तराखंड में महिलाओं ने वोटिंग में पुरुषों को पछाड़ दिया. महिलाओं की वोटिंग का आंकड़ा पुरुषों की तुलना में 4.60 फीसदी ज्यादा रहा. चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में 62.60 फीसदी पुरुष अपने उम्मीदवार के लिए वोट डालने के लिए ईवीएम तक पहुंचे तो 67.20 फीसदी महिला वोटरों ने मतदान किया.
0 टिप्पणियाँ