R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R

  R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

  




राजाजी टाइगर रिजर्व और जिम कॉर्बेट में स्टे करना होगा महंगा/news update




 

जिमकॉर्बेट नेशनल पार्क,  और राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही उत्तराखंड के सभी नेशनल पार्कवाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में ठहरना महंगा/uttarakhand news


 

जिमकॉर्बेट नेशनल पार्क,  और राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही उत्तराखंड के सभी नेशनल पार्क, वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में ठहरना महंगा होने जा रहा है। वन विभाग रेस्ट हाउसों के किराये में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। किराये में 20% से 30% की वृद्धि की जा सकती है।


जिमकॉर्बेट नेशनल पार्क, और राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही उत्तराखंड के सभी नेशनल पार्क, वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में ठहरना महंगा होने जा रहा है। वन विभाग रेस्ट हाउसों के किराये में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। किराये में 20% से 30 % की वृद्धि की जा सकती है।

ads

वन विभाग प्रस्ताव तैयार को जल्द ही मंजूरी के लिए शासन को भेजेगा। सरकार की मंजूरी लेने के बाद इसे आने वाले पर्यटक सीजन से ही लागू किया जा सकता है। प्रदेश में जिमकॉर्बेट नेशनल पार्क,और राजाजी नेशनल पार्क घूमने हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। जंगल के बीच बने खूबसूरत रेस्ट हाउसों में काफी सस्ती दरों पर ठहरते हैं। लेकिन अब इनमें ठहरने के लिए पर्यटकों को पहले के मुकाबले ज्यादा खर्च करना होगा।


वन विभाग जिमकॉर्बेट नेशनल पार्क,  और राजाजी पार्क ही नहीं प्रदेश के सभी आरक्षित क्षेत्र में स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउसों का किराया बढ़ाने जा रहा है। वर्ष 2009 से इनके किराये में बढ़ोतरी नहीं की गई है। लिहाजा इनकी देखभाल पर विभाग का काफी ज्यादा बजट खर्च होता है। इसी को देखते हुए अब इनके किराए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में सारे मिलाकर वन विभाग के करीब करीब ढाई सौ से अधिक रेस्ट हाउस हैं।


ये भी पढ़े..दहेज में बाइक नहीं मिलने पर दिया तीन तलाक,/news update.


ads
अभी 750 से पांच हजार तक है एक दिन का किराया
जिमकॉर्बेट नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व में एक हजार से पांच हजार रुपये और राजाजी टाइगर रिजर्व में 750 रुपए प्रतिदिन से लेकर 1500 प्रतिदिन का किराया है। प्रदेश के बाकी रेस्ट हाउसों का 250 से 1500 तक किराया है

R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R

  R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS