जानिए उत्तराखंड कितने नंबर पर देश के दस
सबसे ज्यादा महंगाई वाले राज्यों की सूची
जारी, /news
केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (एनएएसओ) की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के ताजा आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। देश में सबसे ज्यादा महंगाई वाले 10 राज्यों की सूची जारी की गई है।
उत्तराखंड की चुनावी सियासत को गरमाने वाली महंगाई नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही। राज्य के शहरी क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर्ज की गई। राज्य के शहरी क्षेत्रों में महंगाई की दर 6.64 से बढ़कर 7.62 प्रतिशत आंकी गई है, जो देश में सबसे अधिक है। देश में सबसे ज्यादा महंगाई वाले 10 राज्यों में उत्तराखंड आठवें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें...होम लोन, पर्सनल लोन की EMI नहीं
चुकाई तो बैड बैंक नहीं करेगा वसूली अब नहीं
होगी लोन न चुका पाने के कारण कुर्की वे अन्य
दिसंबर से जनवरी के बीच महंगाई दर 5.83 प्रतिशत से बढ़कर 6.38 प्रतिशत हुई
प्रदेश में दिसंबर से जनवरी के बीच महंगाई दर 5.83 प्रतिशत से बढ़कर 6.38 प्रतिशत हो चुकी है। केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस(एनएएसओ) की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के ताजा आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। देश में दिसंबर में महंगाई दर 5.59 प्रतिशत बढ़कर जनवरी में 6.01 प्रतिशत हो चुकी है।
22 राज्यों की सूची में हरियाणा में उपभोक्ता वस्तुओं के दाम सबसे अधिक हैं। वहां महंगाई की दर अन्य राज्यों से सबसे अधिक 7.23 प्रतिशत है। हरियाणा के बाद महंगाई में दूसरा स्थान पश्चिम बंगाल है जहां 7.11 प्रतिशत महंगाई है। सबसे कम महंगाई दर वाला राज्य पंजाब है। पंजाब राज्य में 4.09 प्रतिशत महंगाई दर है। पड़ोसी राज्य हिमाचल और उत्तरप्रदेश की महंगाई दर उत्तराखंड से अधिक है। हिमाचल में 6.72 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश की महंगाई दर 6.71 प्रतिशत दर्ज की गई है।
शहरी क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर
हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक महंगाई
हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक महंगाई दर आंकी गई। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा की महंगाई दर 8.23 प्रतिशत है। उत्तराखंड के गांवों में महंगाई की दर शहरी क्षेत्रों की तुलना में काफी कम 5.71 प्रतिशत है।
0 टिप्पणियाँ