भाजपा कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए युवक ने अपनी मोटरसाइकल को ही दाव पर लगा दिया बकायदा इस के लिए स्टॉप पर लिखा पढ़ी भी की गयी/news
भाजपा कांग्रेस की जीत पर लगी बाइक की शर्त
A young man named Jumma has made this condition with his friend Mohammad, now it has to be seen who will get the bike
जसपुर-bjp भाजपा एवं कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत हार पर बाइक देने की शर्त लगी है। दोनों पक्षों ने इकरारनामा लिख कर गवाहों के हस्ताक्षर करा लिए हैं। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मोहल्ला जुलाहान निवासी जुम्मा प्रथम पक्ष, रामनगर निवासी मोहम्मद अली द्वितीय पक्ष है। मंगलवार को दोनों पक्षों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत हार की शर्त लगाई है। जुम्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल चुनाव में जीतेंगे। यदि वह चुनाव में नहीं जीतते हैं तो द्वितीय पक्ष अपनी बाइक प्रथम पक्ष को बाइक के कागजात के साथ सौंप देगा।
यदि चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान जीत जाते हैं तो जुम्मा अपनी बाइक द्वितीय पक्ष को रजिस्ट्रेशन के कागजात सहित सौंप देगा। इकरारनामा में गवाह रामनगर निवासी महबूब और मोहल्ला जटवारा निवासी नासिर अली के नाम लिखे हैं। यह घटना नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों की जीत-हार पर शर्तें लग रही हैं जुम्मा नाम के युवक ने अपने दोस्त मोह्हमद से ये शर्त लगाई है अब देखना है की
किसकी बाइक किसको मिलेगी
0 टिप्पणियाँ