Police challaned 31 people in Ramnagar. /news
रामनगर में पुलिस ने पर 31 लोगों का चालान किया
रामनगर। पुलिस ने विभिन्न मामलों में कई लोगों पर कार्रवाई की है। कोतवाल CI अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने पर 31 लोगों का चालान किया गया। मास्क नहीं लगाने पर दो सहित अन्य मामलों में 5 लोगों पर कार्रवाई की गई है। वहीं एक व्यक्ति को 84 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। एक अन्य व्यक्ति के कब्जे से चाकू बरामद कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Fire broke out due to short circuit in a shop near Ramnagar Kosi Road
रामनगर कोसी रोड के समीप एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई
रामनगर। कोसी रोड के समीप एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फायर स्टेशन अधिकारी रामधारी यादव ने बताया कि कोसी रोड चूड़ी गली के अंदर महेश चन्द्रा की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। सूचना पर फायर स्टेशन रामनगर से पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखी मूंगफली और अन्य सामान जल गया।
28 corona infected patients found in Nainital district on Sunday
नैनीताल जिले में रविवार को 28 कोरोना संक्रमित मरीज मिले
नैनीताल जिले में रविवार को 28 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। 210 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 586 रह गई है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनके संपर्क में है। उधर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि डीआरडीओ के कोविड हॉस्पिटल में 8 जबकि एसटीएच में 4 कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। ज्यादातर मरीजों की हालत ठीक है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)

0 टिप्पणियाँ