उत्तराखंड समाचार:उत्तराखंड के 12 वे मुख्यमंत्री के रूप में आज पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली उनके साथ मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ली

 

उत्तराखंड समाचार: उत्तराखंड के 12 वे  मुख्यमंत्री के रूप में आज पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली 

उत्तराखंड के 12 वे  मुख्यमंत्री के रूप में आज पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली उनके साथ मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ली

उत्तराखंड समाचार उत्तराखंड के 12 वे  मुख्यमंत्री के रूप में आज पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली उनके साथ मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ली मुख्यमंत्री की कैबिनेट में 3 नए मंत्री भी शामिल है कुल 8 नए मंत्रियों ने शपथ ली जिनमें पांच पुराने वह तीन नए चेहरे शामिल हैं मंत्रियों में कुछ किसान वह बिजनेसमैन भी शामिल है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में सतपाल महाराज सबसे पुराने वह बुजुर्ग मंत्री है  मंत्रियों में प्रेमचंद अग्रवाल गणेश जोशी धन सिंह रावत रेखा आर्य सुबोध उनियाल चंदन राम दास सौरभ बहुगुणा शामिल है आपको बताते हैं मुख्यमंत्री धामी के मंत्रियों के पास कितनी संपत्ति है सबसे पहले बात करेंगे सतपाल महाराज की




सतपाल महाराज चौबत्तखल विधानसभा से चुनकर आए वह उनके शिक्षा 12वीं तक है उनकी संपत्ति की बात करें तो उन्होंने 88 करोड़ के करीब अपनी संपत्ति जाहिर की उन्होंने अपना व्यापार किसानी को बताया और उनकी उम्र 70 साल बताई जा रही है 



प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश विधानसभा से चुनकर आए हैं शिक्षा इनकी स्नातक तक है संपत्ति के मामले में उन्होंने 5 करोड रुपए की संपत्ति होना जाहिर किया यह भी अपना पेशा किसानी और व्यापार को बता रहे हैं इनकी उम्र 61 साल बताई जा रही है 





तीसरे मंत्री हैं गणेश जोशी जो मंसूरी विधानसभा से चुनकर आए जो दसवीं पास हैं 10 करोड़ के करीब इनकी संपत्ति यह भी अपने आप को किसान और व्यापारी बताते हैं 64 साल गणेश जोशी की उम्र है 



धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा से चुनकर आए हैं पीएचडी कर रखी है 2.67 करोड़ के करीब है ये अपना पेशा राजनीति को ही बताते हैं 52 साल उम्र है धन सिंह रावत की






रेखा आर्य सोमेश्वर सीट से  5,293 वोट से जीती हैं। आर्य पिछली सरकार में महिला कल्याण और बाल विकास मंत्री थीं। रेखा आर्य जो विधानसभा सोमेश्वर से जीती जिनकी शिक्षा स्नातक तक है वह संपत्ति इनके पास 25 करोड़ के करीब की है यह एक व्यापारी परिवार से हैं रेखा आर्य की उम्र 43 साल है 




सुबोध उनियाल


अब बात करेंगे सुबोध उनियाल की सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं स्नातक तक पढ़े हुए सुबोध उनियाल के पास पौने दो करोड़ रुपए की संपत्ति है यह भी राजनीतिक है वह इनकी उम्र 61 साल बताई गई है 



फिर आते हैं मंत्री चंदन राम दास जो कि बागेश्वर विधानसभा से विधायक हैं शिक्षा स्नातक तक है संपत्ति सवा करोड रुपए वह अपने आप को किसान बताते हैं चंदन राम दास की उम्र 63 साल बताई जा रही है चंदन रामदास पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं




सौरभ बहुगुणा जो सितारगंज से विधायक हैं यह पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के सुपुत्र हैं यह एलएलबी कर चुके हैं इनकी संपत्ति की बात करें तो 8 करोड़ के करीब की संपत्ति है यह ऐसे से वकील हैं 43 साल की उम्र है यह है मुख्यमंत्री धामी के मंत्रियों की जानकारी







इंटरनेट व सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित समाचार

पत्रकार व लेखक जितेंद्र सोनी



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ