फॉक्स न्यूज के कैमरामैन की यूक्रेन में मौत, जेलेंस्की ने कहा- रूस हमें तबाह करना चाहता है रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 20वां दिन है. इस बीच दोनों देशों के बीच अब तक कई बार बातचीत हो चुकी है,





यूक्रेन रूस वॉर : फॉक्स न्यूज के कैमरामैन की यूक्रेन

 में मौत, जेलेंस्की ने कहा- रूस हमें तबाह करना चाहता है

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 20वां दिन है. इस बीच दोनों देशों के

 बीच अब तक कई बार बातचीत हो चुकी है, 


लेकिन युद्ध खत्म करने पर

 सहमति नहीं बन पा रही है. लंबे युद्ध के बीच रूस के सैन्य उपकरण और

 गोला-बारूद तेजी से खत्म हो रहे हैं। 



                                           


पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि रूस के पास केवल 10 दिन का गोला-बारूद बचा है।

वहीं यूक्रेन बनाम रूस मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय 16 मार्च को अपना

 फैसला सुना सकता है. दूसरी ओर यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति

 पुतिन हमारे जंगलों को काटने की तैयारी कर रहे हैं। ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ

 कुछ और प्रतिबंधों की घोषणा की है। इसी बीच खबर आई है कि यूक्रेन में एक

 और मीडियाकर्मी की मौत हो गई है।



फॉक्स न्यूज के कैमरामैन की यूक्रेन में मौत

यूक्रेन में फॉक्स न्यूज के एक कैमरामैन की मौत की खबर आई है। मृतक की

 पहचान पियरे जकरजेवस्की के रूप में हुई है, जो फॉक्स न्यूज में कैमरामैन

 था। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहरी इलाके में

 उनकी मौत तब हुई जब वह संवाददाता बेंजामिन हॉल के साथ काम कर रहे

 थे। इस दौरान उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

                                                 

रूस ने बिडेन सहित शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और व्हाइट

 हाउस के अन्य शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। रूस ने उन्हें 'स्टॉप

 लिस्ट' में डाल दिया है जो उन्हें देश में प्रवेश करने से रोकता है।


ADD

                                                                                                          ADD                                                                                                                     


 जानकारी के मुताबिक इस सूची में 13 अमेरिकियों को शामिल किया गया है,

जिनमें रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन, सीआईए प्रमुख विलियम बर्न्स, राष्ट्रीय

 सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन शामिल

 हैं। रूस ने यह कदम अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में उठाया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ