आई पी एल 2022 समाचार : अपने घरेलू मैदानों में क्या रंग जमाती है दोनों टीमें पहला मुकाबला 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स बीच




आई पी एल 2022 समाचार : अपने घरेलू मैदानों में

क्या रंग जमाती है दोनों टीमें पहला मुकाबला 26

मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट

राइडर्स बीच


आईपीएल 2022  : बीते साल आईपीएल के दूसरे सीजन के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भारत में ही खेला जाएगा

इस बार आईपीएल मुंबई के सभी बड़े स्टेडियमों में खेला जाएगा

जिसके लिए स्टेडियम पूरी तरह से तैयार हैं वह कॉविड नियमों व गाइडलाइन के साथ 25% दर्शक ही उसमें बैठ सकेंगे आईपीएल की घर वापसी की सारी तैयारी हो गई है। इस बार मुंबई के तीन स्टेडियमों के अलावा पुणे में आइपीएल का लीग चरण खेला जाएगा। 10 टीमों के साथ आइपीएल (IPL) अपने देश में अपना रंग बिखेरने के लिए तैयार है। इस बार लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के रूप में दो नई टीमें आइपीएल (IPL)में उतरेगी । हालांकि, इस सीजन का पहला मुकाबला 26 मार्च शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और पिछले साल की उप विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा।

इस साल आस्ट्रेलिया में T-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है और ऐसे में आइपीएल (IPL)कुछ भारतीय खिलाड़ियों का T20 वर्ल्ड कप में खेलना भी तय करेगा।बीसीसीआइ (BCCI) को साल 2021 में कड़ा सबक मिला, जब उसे कोविड-19 महामारी फैलने के कारण बीच में टूर्नामेंट स्थगित करना पड़ा और बाद में उसे संयुक्त अरब अमीरात  (UAE)में पूरा करना पड़ा था।

इसे ध्यान में रखते हुए इस समय लीग चरण के मैच मुंबई और पुणे के तीन स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि हवाई यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़े। ऐसे में पिच क्यूरेटर( pitch curator ) के लिए 2 महीने तक पिचों को जीवंत बनाए रखना होगी चुनौती , टूर्नामेंट में बड़े स्कोर बनने की संभावना पूरी  है।

मुंबई इंडियंस के लिए घरेलू मैदान कितने फायदेमंद साबित होंगे : मुंबई इंडियंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी, लेकिन उसके कप्तान रोहित शर्मा स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें इसका कोई फायदा फायदा नहीं मिलेगा। अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह और इशान किशन जैस खिलाड़ी ।

Ads by Eonads

क्या इस बार आरसीबी का भाग्य बदलेगा  : रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी)  सभी की उम्मीद विराट कोहली पर बनी हुई है सबकी नजरें विराट कोहली पर टिकी रहेंगी, उन्होंने हालांकि टीम की कप्तान पद से शिफा दे दिया है और टीम के नए कप्तान के रूप में फाफ डू प्लेसिस को चुना गया है

क्या फॉर्म इस बार आरसीबी को आईपीएल का खिताब दिलाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं यह प्रश्न भी उन पर बना रहेगा अब देखना होगा कि उनकी अगुआई में टीम का भाग्य बदलता है या नहीं।

महेंद्र सिंह धोनी का यह सीजन आखरी सीजन हो सकता है : महेंद्र सिंह धौनी का आइपीएल सीजन आखिरी सीजन हो सकता है। महेंद्र सिंह धोनी लगातार चार बाल टीम के कप्तान रहे और चारों बार उनकी टीम विजेता बनी लेकिन इस बार उन्होंने मैच से पहले ही कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंप दी

Ads by Eonads

अब देखना यह होगा कि क्या रविंद्र जडेजा अपनी कप्तानी के दम पर महेंद्र सिंह धोनी का यह रिकॉर्ड कायम रख पाएंगे या नहीं क्या रविंद्र जडेजा अपने फैंस की अमित ऊपर पूरा उतरेंगे और महेंद्र सिंह धोनी की तरह टीम को विजय बनाएंगे  इन बड़े खिलाड़ियों की भी होगी परीक्षा : इस बार केएल राहुल,श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल और हार्दिक पांड्या के कौशल की परीक्षा होगी। 

केकेआर की अय्यर, जबकि लखनऊ की राहुल  और गुजरात की हार्दिक  करेंगे अगवानी इनके हाथ में होगी कमान।  और पंजाब टीम का कप्तान नितिन अग्रवाल बनाया गया है।  इससे पहले दिल्ली के कप्तान थे अय्यर और पंजाब किंग्स की कप्तानी राहुल कर के हाथों में थी। हार्दिक के लिए यह आइपीएल में कप्तानी का पहला अनुभव ह। भारतीय टीम प्रबंधन की भी नजर इस बार उनकी परफॉर्मेंस पर होगी क्योंकि नियमित तौर पर गेंदबाजी नहीं करने के कारण उन्होंने राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह गंवा दी थी।


कॉविड काल के बाद दर्शक मैच स्टेडियम में आकर देख सकेंगे  : इस बार आईपीएल भारत में होने जा रहे हैं और देश में कॉविड काल लगभग खत्म हो चुका है देश में कोरोना के केसों में कमी आई है इस कारण सरकार ने कुछ हद तक स्टेडियम में मैच देखने पर लगी पाबंदी हटा ली है जिसके चलते सभी स्टेडियम दर्शकों के लिए तैयार हैं लेकिन स्टेडियम की कुल क्षमता से 25% दर्शक स्टेडियम में बैठकर सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकेंगे



इंटरनेट व सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित समाचार। 

 पत्रकार व लेखक जितेंद्र सोनी 

  एडिटर हर्ष सोनी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ