उत्तराखंड चुनाव परिणाम 2022: मुख्यमंत्री धामी ने CM पद से दिया इस्तीफा -बोले मुझे किसी पद की लालसा नहीं मैंने पार्टी की दी गई जिम्मेदारी को निभाया है। NEWS TODAY

उत्तराखंड चुनाव परिणाम 2022: मुख्यमंत्री

 धामी ने CM पद से दिया इस्तीफा -बोले मुझे

 किसी पद की लालसा नहीं मैंने पार्टी की दी

 गई जिम्मेदारी को निभाया है।

 NEWS TODAY

उत्तराखंड में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने वाली है। लोगों ने 70 में से 47 सीटों पर बीजेपी को जीत दिलाई है।

लेकिन CM मुख्यमंत्री उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा विधानसभा सीट हार गए हैं।

 शुक्रवार को पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित राजभवन पहुंचे और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से भेंट कर उन्हें अपना त्याग पत्र सौंप दिया। 

 इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने के साथ ही पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। इस अवसर पर उनके साथ केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, यतीश्वरानंद, गणेश जोशी शामिल थे। धामी ने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। मैंने पार्टी की दी गई जिम्मेदारी को निभाया है।


पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मुझे खुशी है कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने हमें बहुमत दिया है।


 मैंने कभी किसी पद की लालस नहीं रखी है। मैंने पार्टी नेतृत्व की ओर से दी गई जिम्मेदारी को निभाया है। आगे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका पालन करूंगा।' इस्तीफा देने के बाद धामी ने कहा, 'चूंकि हमें नया जनादेश मिला है और यह कार्यकाल पूरा हो गया है, इसलिए मैंने कैबिनेट के साथ अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। उन्होंने मुझे नई सरकार के शपथ ग्रहण तक राज्य की जिम्मेदारी संभालने को कहा है। हमें लोगों का प्यार और अभूतपूर्व परिणाम मिले हैं।


                                           


पुष्कर सिंह धामी ने कहा, मैं अपनी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे लोगों की सेवा करने के लिए चुना। उत्तराखंड में पहली बार मिथक टूटा है और दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा ने सरकार बनाने वाली है। हम आगे भी जनता से किए सारे वादे पूरे करेंगे।'

 

 


BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

  R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ