बुलंदशहर में 45 मिनट तक चला खून खराबा एक सिरफिरे ने आधा किलोमीटर के दायरे में से जो भी मिला उसे काटता चला गया गांव वाले खौफ के माहौल में डरे गावो वालो ने पुलिस से एनकाउंटर करने की मांग की ।

 



बुलंदशहर : में 45 मिनट तक चला खून खराबा एक सिरफिरे ने आधा किलोमीटर के दायरे में से जो भी मिला उसे काटता चला गया गांव वाले खौफ के माहौल में डरे गावो वालो ने पुलिस से एनकाउंटर करने की मांग की । 

पुलिस अधिकारियों से बल्लू का काउंटर करने की मांग की


बुलंदशहर : के गांव माजरा में सोमवार सुबह बलबीर उर्फ बल्लू नाम के शख्स के सिर पर खून सवार हो गया और उसने खेत में काम कर रहे किसानों व रास्ते में गुजर रहे लोगों को फावड़े और बनकटी से काटना शुरु कर दिया इसमें चार लोगों की मौत हो गई इसमें एक महिला भी शामिल है 5 लोगों को मैं मरेठ इटमेडिकल सेंटर में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है बलबीर के सिर पर उस समय खून सवार था उसने पौना घंटा तक आधा किलोमीटर के दायरे में उसे जो भी मिला उस पर वह ताबड़तोड़ वार करता रहा और उन्हें घायल करता रहा इसमें कुछ किसान वह कुछ आम शहरी व एक महिला भी शामिल है 


ग्रामीणों के अनुसार बल्लू देखने में बहुत ही सरल स्वभाव का इंसान है गुलावठी में पारस डेयरी में वह केमिस्ट के तौर पर कार्यरत है होली के दौरान छुट्टी में घर आया हुआ था पत्नी के साथ खेत में गया और इसी दौरान ना जाने किस बात पर उसके सिर पर खून सवार हो गया और उसे जो भी मिला वह उसे फावड़े और बनकटी से काटता हुआ आगे बढ़ता गया



सबसे पहले नत्थी सिंह को शिकार बनाया फिर प्रेमपाल और विमला दंपत्ति को उसने काटा कुछ आगे चलने पर उसे नोरंग नाम का शख्स मिला उसे घायल किया फिर उसने मिट्टी के बेटे प्रमोद की बाइक छीन ली और परवाना पुल पर दिलीप सिंह के पास जा पहुंचा दिलीप सिंह के हाथों से बनकटी ल पाली गांव की ओर भाग गया रास्ते में उसने एक खेत में छिड़काव करें तेजेंद्र पाल , पुष्पेंद्र पर भी पर कातिलाना हमला किया आरोपी ने लोगों के चेहरे पर ज्यादातर वार किए परिवार वालों के अनुसार बलवीर ना तो किसी तरीके से मानसिक रोगी है



गांव का कोई भी व्यक्ति उस से मनमुटाव नहीं रखता उसे बहुत ही सरल स्वभाव का बता रहा है


और ना ही कभी उसे कोई इस तरह का अटैक पड़ा है ना ही उसके घर में कोई  तनाव जैसे हालात है परिवार या गांव का कोई भी व्यक्ति उस से मनमुटाव नहीं रखता उसे बहुत ही सरल स्वभाव का बता रहा है गांव वासियों ने कहा इसने आज तक किसी झगड़ा भी नहीं किया और ना ही किसी के साथ कभी कोई भेदभाव से रखा उसके बाद गांव वालों ने अपने हाथ में लाठी डंडे लेकर के उसे ढूंढना शुरू किया गांव वालों में आक्रोश फैल गया जिन जिन के परिवार वालों को उसने घायल किया था वह लोग एकत्रित हुए और उसे खेत खलियान में ढूंढने लगे इसी बीच खबर मिली कि आरोपी धनौली गांव की ओर कुछ लोगों को जख्मी करके भागा है पर यह मात्र एक अफवाह निकली 




आरोपी बलबीर तीन भाइयों में से दूसरे नंबर का भाई है इनका सबसे बड़ा भाई ओमप्रकाश जो आर्मी में है और दूसरा यह बलवीर जिसके 3 बच्चे भी हैं इनका तीसरा भाई दिव्यांग है जिसका नाम कमल है जो खुद खेती बाड़ी करता है।



पुलिस अधिकारियों से बल्लू का काउंटर करने की मांग की

बल्लू के हमले के बाद गांव में डर का माहौल है लोग हो फिर इकट्ठा हो कर के अपने अपने खेतों से निकलकर घरों की ओर भागे और ग्रामीणों ने स्कूल को भी बंद करवा दिया कि कहीं बल्लू बच्चों को नुकसान ना पहुंचा दे खौफ के चलते ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर दिया था इस डर से कि कहीं बच्चों को नुकसान ना पहुंचे के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ही स्कूल का गेट खोला गया और बच्चों को सकुशल घर भेजा गया


इसी बीच गांव वालों ने इकट्ठे होकर वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों से बल्लू का काउंटर करने की मांग की बच्चों व ग्रामीणों की कुशलता के लिए उन्होंने कहा कि बल्लू को गोली मार दी जाए वरना यह इसी तरह लोगों को जान से मारने की कोशिश करता रहेगा वह उन पर हमले करता रहेगा इस बात को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक होती रही


इंटरनेट वे सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित खबर 

पत्रकार वे लेखक जितेंद्र सोनी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ