अमेरिका को दी चेतावनी कहा- पुतिन इतने पर ही नहीं रुकेंगे, यूक्रेन पर हमले से डरा यह देश,यूक्रेन से शरणार्थियों की आमद का सामना कर रहा है। ब्लिंकन न मोल्दोवा के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की,



                               

अमेरिका को दी चेतावनी कहा-


 पुतिन इतने पर ही नहीं रुकेंगे,


यूक्रेन पर हमले से डरा यह देश,


यूक्रेन से शरणार्थियों की आमद का सामना कर रहा है।  ब्लिंकन न मोल्दोवा के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की,

 

 

रूसी सैनिक के हमले से लिथुआनिया भी डरा है। देश के राष्ट्रपति

 गीतानास नौसेदा ने सोमवार को वाशिंगटन के शीर्ष राजनयिक एंटनी

 ब्लिंकन को चेतावनी देते हुआ कहा कि यूक्रेन में रूस की

 आक्रामकता को रोकने में विफलता वैश्विक संघर्ष को जन्म देगी।

 इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युक्रेन में पुतिन इतने में नहीं रुकेंगे।

 इसके अलावा नौसेदा ने कहा कि हर तरह से दुनिया पर यूक्रेनियन

 की मदद करने का दायित्व था। 

ads

अगर तीसरा विश्व युद्ध रोकना है तो यूक्रेन की हर तरह से मदद करना

 चाहिए।  बता दें कि नाटो सदस्य लिथुआनिया ने यूक्रेन को सैन्य

 सहायता भेजी है और 24 फरवरी से रूसी हमले  के बाद से यूक्रेनी

 शरणार्थियों का स्वागत किया। 


ब्लिंकन को सोमवार और मंगलवार को पड़ोसी देश लातविया और

 एस्टोनिया का दौरा करना था। बेलारूस, जो लिथुआनिया और

 लातविया की सीमा में है ने रूस को संयुक्त सैन्य अभ्यास की आड़ में

 अपने सैनिकों को हफ्तों तक वहां तैनात रखने के बाद अपने क्षेत्र से

 हमला शुरू करने की अनुमति दी।ब्लिंकन ने लिथुआनिया के विदेश

 मंत्री और प्रधानमंत्री के साथ बातचीत से पहले नौसेदा से मुलाकात की।


ads

शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने पहले विनियस में अमेरिकी दूतावास के

 कर्मचारियों से कहा था कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण ने राष्ट्रों के

 बीच शांति बनाए रखने के लिए बनाए गए बुनियादी सिद्धांतों को

 चुनौती दी है।  ब्लिंकन ने कहा यह महत्वपूर्ण है कि लोग समझें कि

 वास्तव में क्या दांव पर लगा है और यह यूक्रेन से भी आगे, यहां तक ​​

कि बाल्टिक देशों से भी आगे, यहां तक ​​कि यूरोप से भी आगे जाता है।


ads

मोल्दोवा को अमेरिकी सहयोग देने का किया वादा ब्लिंकन ने


अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को छोटे एवं पश्चिमी

 देशों की ओर झुकाव वाले मोल्दोवा को अमेरिकी सहयोग का वादा

 किया, जो यूक्रेन से शरणार्थियों की आमद का सामना कर रहा है।


 ब्लिंकन ने मोल्दोवा के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की, जो यूक्रेन

 से आये 120,000 से अधिक शरणार्थियों को संभालने के लिए

 अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील कर रहे हैं। साथ ही मोल्दोवा के

 अधिकारी संभावित रूसी आक्रमण के खिलाफ भी सुरक्षा आश्वासन

 की मांग कर रहे हैं। 


     

 
BREAKING NEWS BREAKING NEWS

  R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ