जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने बिहार के शख्स को भी गोली मारी / जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने एक नागरिक को गोली मार दी.


खबरें फटाफट


जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने एक नागरिक की हत्या की, बिहार के शख्स को भी गोली मारी जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने एक नागरिक को गोली मार दी.

श्रीनगर: आतंकी नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने एक नागरिक को गोली मार दी. आतंकवादियों ने बडगाम के गोटपोरा गांव में तजमुल मोहिउद्दीन राथर पर गोलीबारी की. घायल अवस्था में तजमुल को हॉस्पिटल ले जाया गया. इलाज के दौरान तजमुल की मौत हो गईवहीं, दूसरी ओर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने एक गैर-स्थानीय विक्रेता को गोली मारकर घायल कर दिया. अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने बिहार निवासी पारस मंडन के रूप में पहचाने गए एक विक्रेता पर गोलीबारी की और उसे घायल कर दिया. उसे अस्पताल ले जाया गया है.अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.




टेरर फंडिंग मामला: एनआईए कोर्ट ने यासीन मलिक और कई अन्य कश्मीरी अलगाववादी नेताओं के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं.खिलाफ आरोप तय किए

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद, हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन और अन्य के खिलाफ आतंकी फंडिंग मामले के संबंध में यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं. यासीन मलिक, शब्बीर शाह, मसर्रत आलम, पूर्व एमएलए राशिद इंजीनियर, व्यवसायी जहूर अहमद शाह वटाली, बिट्टा कराटे, और कई अन्य कश्मीरी अलगाववादी नेताओं के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं. इनके खिलाफ देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के संबंध में आरोप तय किए गए हैं.16 मार्च के आदेश में एनआईए के विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने कहा, उपरोक्त विश्लेषण से पता चलता है कि गवाहों और दस्तावेजी साक्ष्यों के बयानों ने लगभग सभी आरोपियों को एक-दूसरे के साथ और अलगाव के एक सामान्य उद्देश्य से, उन्हें पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के मार्गदर्शन और वित्त पोषण के तहत आतंकवादी/आतंकवादी संगठनों के साथ उनके घनिष्ठ संबंधों के साथ जोड़ा है विशेष रूप से,अदालत ने तीन अन्य लोगों कामरान यूसुफ, जावेद अहमद भट्ट और सैयद आसिया फिरदौस अंद्राबी को आरोप मुक्त कर दिया है.





बीजेपी सांसद की मांग- चीन अधिकृत अक्साई चिन और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लिए 'संसद में बजट' पेश हो


दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद जामयांग नामग्याल ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है. सांसद जामयांग नामग्याल ने कहा कि संसद में जम्मू-कश्मीर के लिए बजट पेश करने के साथ ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK ) और अक्साई चिन के लिए प्रतीकात्मक बजट लाया जाना चाहिए. उन्होंने लोकसभा में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के लिए वित्त वर्ष 2022-23 के बजट और वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर को जन्नत बनाने तथा ‘जम्हूरियत, कश्मीरियत और इंसानियत’ को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैंलद्दाख से लोकसभा सदस्य ने विपक्षी सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कुछ विपक्षी सांसद कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर का बजट हिंदुस्तान की संसद में क्यों पेश हो रहा है? अगर जम्मू-कश्मीर का बजट भारत की संसद में नहीं आएगा तो फिर क्या पाकिस्तान की संसद में बजट आएगा?’’ उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार अभी नहीं है, इसलिए वहां के बजट पर यहां चर्चा हो रही है. नामग्याल ने कहा कि पीओके और अक्साई चीन लिए भी एक प्रतीकात्मक बजट होना चाहिएउनके मुताबिक, भाजपा सांसद ने कहा कि जम्मूरियत, कश्मीरियत और इंसानियत को जमीन पर उतारने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ ने कड़वी सच्चाई दिखाई है, उस पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए, बल्कि उसे कर मुक्त करके पूरे देश में दिखाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मोदी जी फिर से कश्मीर को जन्नत बनाने का काम कर रहे हैं. जनता दल यूनाइटेड के सुनील कुमार पिंटू ने भी कहा कि अगले वर्ष जब जम्मू कश्मीर का बजट लाया जाए तो उसमें पीओके के विकास के लिए भी उल्लेख होना चाहिए. चर्चा में भाग लेते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले ने कहा कि बजट में कश्मीरी पंडितों के बारे में कोई उल्लेख नहीं किया गया है


खबरें फटाफट :-

  • पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी 

  • कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद समेत 54 हस्तियों को पद्म पुरस्कार 

  • अशोक गहलोत ने आज सदन में वित्त विधेयक पर चर्चा का जवाब दिया. उन्होंने विपक्षी भाजपा की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि वे चिंता ना करें, बजट की घोषणाओं को पूरी प्रतिबद्धता से लागू किया जाएगा.

  • चीन में हुए विमान हादसे के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने भारतीय विमान कंपनियों के बोइंग 737 बेड़े को 'बढ़ी हुई निगरानी' पर रखा है.

  • आतंकियों ने एक स्थानीय और एक बिहार के नागरिक को गोली मार दी. इनमें से एक की मौत हो गई.

  • इमरान खान ने सार्वजनिक तौर पर भारतीय सेना की तारीफ की है. और अपने देश की सेना की आलोचना की है.









Source  
इंटरनेट वे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाशित खबर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ