वॉल्ट डिजनी रूस से रूठी, काम बंद करने का किया फैसला /रूस ने गिराया खतरनाक बम, यूक्रेन के इस शख्स ने ऐसे कर दिया डिफ्यूज

 





रूस यूक्रेन युद्ध: वॉल्ट डिजनी रूस से रूठी, काम बंद करने का किया फैसला

 

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दिग्गज कंपनियों ने रूस में अपना काम बंद कर दिया है। अब इस लिस्ट में वॉल्ट डिज्नी का नाम भी जुड़ गया है। डिज्नी ने रूस में अपना कारोबार बंद करने का ऐलान किया है। 


डिज्नी के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने यू्क्रेन पर बिना वजह के आक्रमण करने के बाद यह फैसला लिया गया है। डिज्नी के रूस के कई हिस्सों में काफी लीनियर चैनल्स और कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स ब्रांड्स हैं। साथ ही सेंट पीटरबर्ग में एक क्रूज पोर्ट भी है। कारोबार बंद होने से रूस को भारी आर्थिक नुक्सान होगा

 

add


रूस ने गिराया खतरनाक बम, यूक्रेन के इस शख्स ने ऐसे कर दिया डिफ्यूज

रूस और यूक्रेन के बीज अभी भी युद्ध जारी है और दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के बाद भी पूर्ण युद्ध विराम पर सहमति नहीं बन पाई है।

   

इसके बावजूद भी रूसी सैनिक यूक्रेन के शहरों में अपना अभियान शुरू किए हुए हैं। अभी हाल ही में एक घटना सामने आई है जब यूक्रेन के कुछ लोग मिलकर एक खतरनाक बम को डिफ्यूज करते दिख रहे हैं। दरअसल, यह घटना यूक्रेन के एक शहर की है।


 


बेलारूस की एक मीडिया सर्विस ने इसे ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि दो नागरिक सिर्फ हाथों से प्लास्टिक की बोतल की मदद से बड़ा सा बम डिफ्यूज कर रहे हैं।

ads

 

अपने हाथों से बम डिफ्यूज करते हुए एक शख्स लगातार बम के ऊपर पानी गिरा रहा है, जबकि एक अन्य शख्स बम को पकड़े हुए है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिस बम को दो लोग सिर्फ हाथ से डिफ्यूज करते नजर आए वो कोई साधारण बम नहीं है बल्कि यह बम इतना काफी शक्तिशाली माना जाता है।

add


कोई कह रहा है कि यही साहस है जो अभी तक यूक्रेन रूस के सामने टिका हुआ है, जब्कि एक यूजर ने लिखा कि रूस वाकई यूक्रेन में तबाही मचा रहा है।

 


बता दें कि रूसी सेना यूक्रेन की धरती पर लगातार हमले कर रही है। दूसरी ओर यूक्रेनी सेना ने अभी तक घुटने नहीं टेके हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ