बांग्लादेश: ढाका में इस्कॉन मंदिर पर हमला, भीड़ ने की लूटपाट/ इस्कॉन राधाकांत मंदिर पर गुरुवार शाम भीड़ ने हमला कर दिया.





बांग्लादेश: ढाका में इस्कॉन मंदिर पर हमला, भीड़ ने की लूटपाट/ इस्कॉन राधाकांत मंदिर पर गुरुवार शाम भीड़ ने हमला कर दिया.

 

ढाका, बांग्लादेश में एक बार फिर हिंदू मंदिर पर हमले का मामला सामने आया है. बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित इस्कॉन राधाकांत मंदिर पर गुरुवार शाम भीड़ ने हमला कर दिया.

 

 

 

हमले में तोड़फोड़ की गई और भीड़ ने यहां रखे कीमती सामान को भी लूट लिया। हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

ADD

 

बताया जा रहा है कि हमला ढाका के वारी में 222 लाल मोहन साहा स्ट्रीट स्थित इस्कॉन राधाकांत मंदिर में शाम 7 बजे हुआ. इस हमले को हाजी सैफुल्ला के नेतृत्व में 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने अंजाम दिया था।

ADD

 

बांग्लादेश के ढाका में इस्कॉन राधाकांत मंदिर पर हुए हमले पर इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने कहा कि ये हमले गंभीर चिंता का विषय हैं. हम बांग्लादेश सरकार से सख्त कार्रवाई करने और देश में हिंदू अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान करने काअनुरोध करते हैं। 




उन्होंने बताया कि बीती शाम जब श्रद्धालु गौर पूर्णिमा उत्सव की तैयारी कर रहे थे तभी ढाका के श्री राधाकांत मंदिर परिसर में  200 लोगों की भीड़ घुस गई और उन पर हमला कर दिया.






 















 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ