क्या तीसरा विश्व युद्ध होने वाला है यूक्रेनी राष्ट्रपति ने विश्वयुद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है कहा में बातचीत के लिये तैयार हूं लेकिन

 





क्या तीसरा विश्व युद्ध होने वाला है यूक्रेनी राष्ट्रपति ने विश्वयुद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है कहा में बातचीत के लिये तैयार हूं लेकिन।

                                                               

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलस्की ने तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने बोला में रूसी राष्ट्रपति से बात करने को तैयार हूं।



यूक्रेन के राष्ट्रपति जलेसकि ने साफ कर दिया है कि में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत करने के लिए तैयार हूं लेकिन अगर बात बेनतीजा रही या कोई हल नही निकल पाया तो इसका मतलब होगा तीसरा विश्वयुद्ध हो सकता है ।


उन्होंने बताया कि अगर स्थिति स्पष्ट नहीं होती तो संसार को एक और विश्वयुद्ध की मार झेलनी पड़ सकती है जो इस समय के हालात को और बिगाड़ सकती है ।




क्या तीसरा विश्वयुद्ध होगा 

रूस ने यूक्रेन पर 25 दिन पहले हमले की शुरुआत की थी और उस समय सभी को यही लग रहा था कि ये लड़ाई आसान होगी और बहुत जल्दी ही यूक्रेन घुटने टेक देगा लेकिन हालात कुछ और ही इशारा कर रहे है ये लड़ाई बहुत लंबी खिंच गयी और रूस को यूक्रेन के साथ लड़ाई में कड़ा संघर्ष करना पड़ा जहाँ एक और यूक्रेन के शहर के शहर तबाह हुए वही रूस को भी अपनी आर्मी के कई बड़े साधनों से हाथ धोना पड़ा जिसमे कई अरबो के हेलीकॉप्टर टैंक मिसाइल सिस्टम वे और भी बहुत कुछ खोना पड़ा वही भारतीय छात्र भी इस लड़ाई से अपनी पढ़ाई को बीच मे छोड़ कर वापिस लौट आये जिसमे से एक छात्र नवीन की जान भी चली गयी । 





यूक्रेन को कई देशो ने की मदद 

इसके बावजूद यूक्रेन को कई देशों की सरकारो ने बिना सामने आए मदद की ओर कई देशों ने प्रत्येक्ष रूप से भी यूक्रेन को मदद दी वही रूस को इस हमले के कारण कई देशों की नाराजगी का सामना करना पड़ा और कई बड़े प्रतिबंध भी लगे इस बीच दोनों देशों ने बातचीत भी जारी रखी लेकिन आज तक सभी बैठके बेनतीजा रही और लड़ाई जारी रही दोनों देश अभी तक सहमति नही बना सके और अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जलेसकि का ये बयान भी इसे और गम्भीर बना रहा है । 



यूक्रेनी राष्ट्रपति का ये कहना कि हम बैठक करने के लिये तैयार है लेकिन उन्हें ये लगता है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन उनकी किसी भी शर्त को नही मानेगे और अगर ये होता है तो दो देशों में लगी ये जंग और गम्भीर रूप ले लेगी जिस तरह अमरीकी राष्ट्रपति ने रूस पर प्रतिबंध लगाने शुरू किए है हो सकता है आगे चल कर कई और बड़े देश इस लड़ाई में कूद जाये और ये जंग विश्वयुद्ध का रूप ले ले 






ओर भगवान ना करे ऐसा हो क्योंकि अगर ऐसा होता है तो ये विश्व जो पहले दो साल से कोरोना ओर ओमिकरों जैसी महामारियों से लड़ रहा है और करीब करीब कई बड़े देशो की आर्थिक हालात खराब हो गए है इस बीच अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है तो आप अंदाजा लगा सकते है कि दुनिया किस हाल में होगी और किस तरह लोग अपना जीवन जियेगे क्योकि युद्ध तो कुछ दिनों में खत्म हो जाता है लेकिन उसका असर आने वाले कई दसको तक रहता है और हालात बेकाबू हो जाते है आप मे से बहुत से दोस्तो को याद हो या पढा होगा कि पिछले दो विश्वयुद्ध खत्म तो कुछ दिनों में हो गए थे लेकिन उनका असर अभी तक कई देश झेल रहे है ।



इंटरनेट वे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

पत्रकार वे लेखक जितेंद्र सोनी



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ