भारत-चीन सीमा - भारी बर्फबारी के बाद ग्लेशियर से हिमखंड के सड़क पर आ जाने से यातायात ठप है, सीमा से सटे दारमा घाटी के कई गांवों का शेष जगत से सड़क संपर्क कट गया है।

 





भारत-चीन बॉर्डर पर आपदा
उत्तराखंड ग्लेशियर से हिमखंड टूट सड़क पर गिरा सुरक्षा एजेंसियों का संपर्क कटा,


भारत-चीन सीमा - भारी बर्फबारी के बाद ग्लेशियर से हिमखंड के सड़क पर आ जाने से यातायात ठप है, सीमा से सटे दारमा घाटी के कई गांवों का शेष जगत से सड़क संपर्क कट गया है।

 जिससे स्थानीय गांवों के लोगों के साथ ही सुरक्षा एंजेंसियों की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। इस बार सीमांत में पिछले तीन दशकों में सर्वाधिक हिमपात हुआ है। 

विज्ञापन


उच्च हिमालयी गांवों को जोड़ने वाली प्रमुख धारचूला-दारमा सड़क पर बुगलिंग और उर्थिंग के बीच घंगमनाती में 

800 फीट से अधिक लंबा हिमखंड ग्लेशियर से टूटकर आया है। इससे क्षेत्र के कई गांवों व सीमा पर पहरा दे रहे सुरक्षा एंजेंसियों का देश के अन्य हिस्सों से सड़क संपर्क कट गया है। 45 किमी लंबी इस सड़क में कई जगह पहले से ही बर्फ जमा है। ऐसे में दुग्तू, बालिंग व नागलिंग के लोगों को सर्वाधिक दिक्कतें हो रही हैं।


विज्ञापन

तीन हजार से अधिक लोग करते हैं माइग्रेशन
गर्मी का मौसम शुरू होते ही तीन हजार से अधिक लोग दारमा के उच्च हिमालयी गांवों में माइग्रेशन के लिए जाते हैं। इस समय अग्रिम दल माइग्रेशन काल शुरू होने से पहले वहां जाकर भोजन, ईधन व अन्य प्रबंध करते हैं। रास्ते बंद होने से लोग उच्च हिमालयी गांवों में नहीं जा पा रहे हैं।



                                                        

                                                       

 

सुरक्षा एंजेसियों दिक्कतें बढ़ी
दारमा को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क पर ग्लेशियर से हिमखंड आने के बाद बंद हो जाने से माइग्रेशन गांवों के साथ ही चीन सीमा पर तैनात 300 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है


विज्ञापन

 

लोग करेंगे आमरण अनशन सड़क नहीं खोली तो 

दारमा सड़क के बंद रहने से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन को आमरण अनशन की धमकी दी है। दारमा होम स्टे एसोसिएशन ने कहा है कि समय पर सड़क नहीं खोली गई तो वे ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन करेंगे।


                       

                                                        

                                                   

 

शीतकालीन माइग्रेशन के लिए आते समय भी सड़कबंद थी

भारत चीन सीमा के अवैतनिक प्रहरी कहे जाने वाले ग्रामीणों ने शीतकालीन प्रवास के समय भी दारमा सड़क के बंद रहने से मुसीबतों के बीच घाटी के गांवों की तरफ वापसी की थी। 90दिन से अधिक समय तक सड़क बंद रहने से ग्रामीणों को बारिश में उफनाते नालों व भूस्खलन के खतरों के बीच जुलाई से यह सड़क महत्वपूर्ण है। माइग्रेशन काल शुरू होने जा रहा है। ग्लेशियर के आने से दिक्कतें गंभीर हो गई हैं। इसे शीघ्र खोला जाए। अभी कुछ ग्रामीणों के साथ वहां तैनात सैनिकों को भी रास्ते व सड़क बंद होने से दिक्कतें हो रही हैं।



 



जयेन्द्र फिरमाल, होम स्टे एसोसिएशन अध्यक्ष, धारचूला

सभी बंद रास्तों को तत्परता से खोला जाएगा। 6माह में बर्फबारी से मार्ग बंद रहता है। अब ग्रीष्म कालीन माइग्रेशन के लिए बंद रास्तों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन सीमांत के लोगों के हितों को लेकर गंभीर है।



                               हिमखंड टूट सड़क पर                                           गिरा देखें VIDEO





  



    


BREAKING NEWS BREAKING NEWS

  R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ