गुजरात समाचार : गुजरात में आप पार्टी को बीजेपी ने दिया बड़ा झटका सैकड़ों आप कार्यकर्ता हुए बीजेपी में शामिल
गुजरात: गांधीनगर में पार्टी मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों सदस्य बुधवार को गुजरात में भाजपा में शामिल हो गए राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से कुछ दिन पहले हुआ यह घटनाक्रम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अहमदाबाद में एक रोड शो करने की योजना है
गुजरात के गांधीनगर में पार्टी मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों सदस्य बुधवार को गुजरात में भाजपा में शामिल हो गए राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से कुछ दिन पहले हुआ यह घटनाक्रम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अहमदाबाद में एक रोड शो करने की योजना है लेकिन इसी बीच आप पार्टी ने इस सारी बात को झूठलाया और सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसके कुछ निलंबित सदस्य ही भाजपा में शामिल हुए हैंना कि कोई मुख्य नेता यहां कार्यकर्ता
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी से जुड़े हुए यह सदस्य गुजरात इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय ,कंबलम, में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं ने आप की टोपी उतार कर बीजेपी की कैप पहन ली पार्टी ने उनका स्वागत किया भाजपा ने दावा किया कि 11 जिलों में आप सदस्य आप पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए
भाजपा ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बड़ी संख्या में आपके पदाधिकारी और गुजरात के 11 जिलों के पार्टी के मुख्य सदस्य हैं पार्टी मुख्यालय में आकर भाजपा में शामिल हुए अखंड वादी राष्ट्रीय सेवा दल के एक और नेता और उसके समर्थक भी भाजपा में शामिल होकर भगवान धारण कर चुके हैं भाजपा के वरिष्ठ नेता रजनी पटेल ने कहा इन लोगों ने देखा है कि हमारे प्रधानमंत्री देश के विकास और सुरक्षा और आम आदमी के कल्याण के लिए काम करते हैं
उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए भाजपा के पदाधिकारियों से संपर्क किया कि उन्हें भाजपा में शामिल किया जाए इस पर एक व्यक्ति ने दावा किया है कि आप अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हैं और बुधवार को भाजपा में शामिल हो गया उन्होंने कहा कि आपने उन्हें निलंबित नहीं किया उन्होंने दावा किया कि आप भ्रष्टाचार से भरी पार्टी है आप में पदों की पेशकश लोगों की की जाती है जो पैसे की पेशकश करते हैं जो मुझे पसंद नहीं है इस कारण मैंने औपचारिक रूप से आप पार्टी को त्याग दिया
एक अन्य शख्स ने कहा कि आप की नीतियों का विरोध कर रहे हैं इसका मतलब कहीं ना कहीं कुछ न कुछ गलत हो रहा है कहीं ना कहीं पार्टी गड़बड़ कर रही है या भ्रष्टाचार कर रही है आपको बताते चलें कि गांधीनगर मुख्यालय में पदाधिकारियों और आप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होकरअरविंद केजरीवाल का दामन छोड़ दिया था
यह घटनाक्रमआप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की अमदाबाद यात्रा से पहले घटा जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आप पार्टी में पैसा देखकर पद दिए जाते हैं आप पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए कई सदस्यों ने बहुत संगीन आरोप भी लगाए कईयों ने यहां तक कहा कि पार्टी दिखावा करती है ईमानदारी का लेकिन सबसे ज्यादा भ्रष्ट आप पार्टी और उसके नेता हैं इक्का-दुक्का नेताओं को छोड़कर के बाकी सभी आप पार्टी के नेता किसी ना किसी तरीके से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं आप पार्टी दिखाने के और और खाने के और दांत वाले फार्मूले पर काम करती है
यह बड़े बिजनेसमैन और पार्टी को मोटा चंदा देने वाले ही बड़े पदों पर मनोनीत करते हैं
यह किसी गरीब को यहां किसी सेवा करने वाले को बड़ा पद नहीं देते यह बड़े बिजनेसमैन और पार्टी को मोटा चंदा देने वाले ही बड़े पदों पर मनोनीत करते हैं ऐसा आपने पिछले दिनों हुए पंजाब और दिल्ली के कुछ बड़े पदों पर मनोनीत किए गए कुछ बड़े घरानों से ताल्लुक रखने वाले लोगों को देखा होगा आप पार्टी पर इस तरह के आरोप अक्सर लगते रहते हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आप पार्टी के एक पुराने सदस्य हैं जिसे आप सब लोग जानते हैं जो बहुत ही मशहूर औरअलदर्जे के कवि हैं जिनका नाम देश के बड़े कवियों में शामिल है उन्हें भी इस पार्टी ने किसी ना किसी तरीके से पीछे रखने की कोशिश की थी जिसके कारण उन्होंने इस पार्टी को अलविदा कह दिया था
आप पार्टी अन्ना हजारे के एक आंदोलन में उनका साथ दे रहे कुछ लोगों ने शुरू की और बाद में अरविंद केजरीवाल ने से अपनी पार्टी कहकर राजनीति शुरू की और दिल्ली में सरकार बनाने में कामयाब हुए उसके बाद इन्होंने पूरे देश में आप पार्टी का प्रचार प्रसार किया लेकिन इसी बीच इस पार्टी को शुरू करने वाले मंच में बैठे लोग अन्ना हजारे के साथ ही इस पार्टी को छोड़ दें अन्ना हजारे के नाम पर लोगों ने इस पार्टी को वोट दिए और यह पार्टी सत्ता में आई
कुछ बड़ी हस्तियों का इस पार्टी से शुरू से ही मुंह बंद हो गया था जिस कारण कुछ नामी-गिरामी लोगों ने इस पार्टी का साथ छोड़ दिया था दिल्ली में पहली बार जब आप ने अपने उम्मीदवार चुनाव में उतारे तो उस समय आप पार्टी ने माहौल एक तरफा कर दिया जिससे वहां ऐसे ऐसे लोग विधायक बन कर निकले जिनके बारे में कभी वहां के लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा
हम अपने विधायकों का समय-समय पर सर्वे करवाते रहते हैं
पहली बार आम आदमी को ही पार्टी ने तवज्जो दी और ऑटो रिक्शा वाले पल्लेदारी करने वाले व अन्य मजदूर लोगों को पार्टी ने टिकट दिया और वह लोग जीते जैसे-जैसे पार्टी का वर्चस्व बड़ा वैसे वैसे अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी की यह पार्टी को खासम खास लोगों की पार्टी में कन्वर्ट कर दिया दूसरी बार के चुनाव का हाल यह था कि सभी विधानसभा प्रत्याशी बड़े बिजनेसमैन या बड़े घरानों से ही थे कुछ इक्का-दुक्का पुराने कार्यकर्ताओं या नेताओं को छोड़कर सभी चेहरे नये लाए गए
लेकिन इसके पीछे पार्टी का अपना एकमत है पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक का यह कहना है कि हम अपने विधायकों का समय-समय पर सर्वे करवाते रहते हैं ताकि उनकी कार्यशैली का हमें पता लग सके उस सर्वे में जो मौजूदा विधायक सही साबित होता है उसे ही आगे मौका दिया जाता है
यह बात पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपने एक संबोधन में कही थी जिससे अब आप अंदाजा लगा सकते हैं की सर्वे के नाम पर किस तरह आम आदमी के आम नेताओं को पीछे कर खास लोगों को आगे लाया जाता है
इंटरनेट व सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित समाचार
पत्रकार व लेखक जितेंद्र सोनी
.gif)
0 टिप्पणियाँ