वाराणसी में सोमवार सपा कार्यकर्ताओं ने दो वाहनों में ईवीएम को पहड़िया मंडी से बाहर ले जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया,

 








                                                                             

सपा का ईवीएम पर घमासान: अखिलेश के ब्यान पर

 वाराणसी में सोमवार सपा कार्यकर्ताओं ने दो वाहनों में ईवीएम को पहड़िया मंडी से बाहर ले जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया,

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना कल होगी, उससे पहले सोमवार को आए एग्जिट पोल में ज्यादातर ने यूपी में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया है।

ADS

जिसके बाद ईवीएम पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। नतीजों से पहले ईवीएम की सुरक्षा को लेकर यूपी के कई जिलों में हंगामा हो रहा है। यूपी के वाराणसी, अलीगढ़, सोनभद्र, बदायूं, बरेली, आगरा, मेरठ समेत कई 20 जिलों में सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने स्ट्रांग रूम की निगरानी सतर्कता के साथ कर रहे हैं। 

ADS

  

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यकर्ताओं से आह्लावन किया कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। वाराणसी में सोमवार सपा कार्यकर्ताओं ने दो वाहनों में ईवीएम को पहड़िया मंडी से बाहर ले जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया, वाहनों में तोड़फोड़ की, कार्यकर्ताओं की स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। 

ADS

 

सपा कार्यकर्ताओं ने देर रात मिर्जापुर में भी किया हंगामा

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ईवीएम  (evm) में छेड़छाड़ या अदला-बदली के आरोपों पर कई जिलों में प्रदर्शन किया है। मिर्जापुर के बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रूम के सामने मंगलवार देर रात निगरानी के लिए मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया  मंगलवार देर रात मिर्जापुर के बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रूम के सामने प्रदर्शन शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अंदर से बीप की आवाज आ रही थी। एसपी सिटी ने कहा कि जिस कमरे से बीप आने की आवाज का दावा किया जा रहा है उसमें ईवीएम को रखा ही नहीं गई है। 



                                         

सपा कार्यकर्ताओं का evm ईवीएम की सुरक्षा को लेकर हंगामा

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम वाराणसी के पहड़िया मंडी में हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि दो वाहनों में ईवीएम को पहड़िया मंडी से बाहर ले जाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने दोनों वाहनों के चालकों को कब्जे में ले लिया। स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की स्ट्रांग रूम के बाहर अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई।


सड़क पर उतरे सपाई गोलगड्डा में तोड़फोड़ की गाड़ी में

पहड़िया मंडी स्ट्रांग रूम से EVM बाहर ले जाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने गोलगड्डा तिराहा पर भी जाम लगा दिया। इस दौरान अराजकतत्वों ने भाजपा झंडा लगी एक एसयूवी वाहन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। माहौल तल्ख होता देख भारी पुलिस फोर्स इलाके में तैनात की गई है। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं सहित दो हजार से अधिक  लोग सड़क पर उतर आए। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। 



 

BREAKING NEWS BREAKING NEWS

  R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ