बिहार समाचार : जरा सी आंधी और बारिश से गंगा नदी पर ₹1710 करोड़ की लागत से फोरलेन पुल सूखे पत्तों की तरह बिखर गया

गंगा नदी पर 1710 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे  पुल के स्ट्रक्चर के सूखे पत्तों की तरह बराबर आ कर जमीन में गिर जाने का मामला सामने आया है 

गंगा नदी पर ₹1710 करोड़ की लागत से फोरलेन पुल बनया जा रहा है.भागलपुर को खगड़िया से जोड़ने के लिए शुक्रवार रात को आई आंधी में इसका सुपर स्‍ट्रक्‍चर सूखे पत्तों की तरह भरभरा कर जमीन पर आ गिरा इस  पुल को बनाने वाली कंपनी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन लिमिटेड है पुल के सुपरस्ट्रक्चर का इस छोटे से आंधी तूफान में यूं भरभरा के जमीन पर गिर जाना कई सवाल खड़े करता है और कई घोटालों की इसमें  बू भी आने लगी है 

 

बिहार में भागलपुर और खगड़िया को जोड़ने वाले फोरलेन पुल का सुपर स्ट्रक्चर शुक्रवार रात तेज आंधी और बारिश में किसी पुरानी झज्जर बिल्डिंग की तरह गिर गया. सुल्तानगंज की तरफ से पोल नंबर 4 5 और 6 के बीच ढलाई के लिए बनाया गया सुपर स्ट्रक्चर गिर गया. केबल लगे होने के बावजूद पुल के सुपर स्ट्रक्चर का गिरना इंजीनियर की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है. यह स्ट्रक्चर करीब 100 फीट से ज्यादा लंबा था. अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई जान नहीं और माली नुकसान नहीं हुआ है   आपको बता दें कि गंगा नदी पर इस पुल का निर्माण ₹1710.77 करोड़ की लागत से किया  जा रहा है  जिसका टेंडर एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन लिमिटेडनाम की कंपनी को मिला है और यह कंपनी इस फोरलेन पुल का निर्माण कर रही है.

 

दरअसल यह पुल अगुवानी और सुल्‍तानगंज घाट (भागलपुर जिला) के बीच 1710.77 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है. वहीं, सुल्तानगंज की तरफ से पोल नंबर 4, 5 और 6 के बीच ढलाई का काम चल रहा था बता दें किगंगा नदी पर बनने वाले इस पुल का निर्माण एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी कर रही है. उधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग की है.

यह है पुल की जानकारी

पुल की कुल लंबाई -3160 मीटर पुल का प्रकार-केबल आधारितअन्य खासियत- इन्टेलीजेन्ट ट्रॉफिक प्रणाली पहुंच पथ की लंबाई-25 कि मी , डॉल्फिन वैद्यषाला , पुल प्रदर्शिनी एवं रेस्ट एरिया , प्रकाश प्रणाली ,व्हेकिल अंडरपास , रोटरी ट्रॉफिक , टॉल प्लाजा फोर लेन पुल जिसमें दो- दो लेन का दो अलग-अलग पुल बनेगा गंगा की मुख्यधारा में पिलर की बजाय केबल पर झूलता हुआ पुल होगा जिन दो पिलरों के बीच 125 मीटर की दूरी होगी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ