कोविड-19 के मामले अगर किसी स्कूल में सामने आते हैं तो उसे तुरंत शिक्षा निदेशालय और शिक्षा विभाग को सूचित किया जाना चाहिए साथ ही बढ़ते हुए मामलों के कारण निजी स्कूलों को कुछ समय के लिए बंद कर देना चाहिए
उत्तर प्रदेश कोविड-19 अपडेट : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद वह नोएडा के बाद अब दिल्ली के स्कूलों में भी कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं जिसे लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल और मनीष सिसोदिया नेचिंता जताई और देर शाम तक शिक्षा निदेशालय ने कोविड-19 को लेकर नए दिशा-निर्देश भी जारी किए शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए सभी प्राइवेट स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं निदेशालय ने अपने आदेशों में कोविड-19 के मामले अगर किसी स्कूल में सामने आते हैं तो उसे तुरंत शिक्षा निदेशालय और शिक्षा विभाग को सूचित किया जाना चाहिए साथ ही बढ़ते हुए मामलों के कारण निजी स्कूलों को कुछ समय के लिए बंद कर देना चाहिए
शिक्षा निदेशालय ने कहा इन नियमों का करना होगा पालन
छात्र, शिक्षक और स्कूल के सभी स्टाफ को मास्क पहनना अनिवर्य होगा
कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करते रहें
इससे पहले गाजियाबाद और नोएडा में छात्रों व शिक्षकों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब दिल्ली के कुछ निजी स्कूलों में भी शिक्षक और छात्रों संक्रमित पाए गए। जिस कारण निजी स्कूल को बंद कर दिया गया है। बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते अभिभावक चिंता में आ गए हैं। करीब 12 दिन बाद स्कूलों में सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं भी शुरू होनी है। ऐसे में अभिभावकों की चिंता ज्यादा बढ़ी हुई है। एनसीआर के स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर दिल्ली के स्कूलों ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्कूलों ने हरकत में आते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने पर जोर देना शुरू कर दिया है, वहीं अभिभावकों के लिए भी रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं।
कहीं शिक्षक संक्रमित हुए तो कहीं छात्र भी आए चपेट में
दिल्ली एनसीआर के निजी वह सरकारी स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद अब दिल्ली के स्कूलों में भी केस मिलने लगे हैं। गंगाराम रोड से स्थित एक बड़े नामी निजी स्कूल का एक शिक्षक संक्रमित हो गया है। स्कूल प्रबंधन ने सतर्कता बरतते हुए स्कूल को बंद कर दिया है। स्कूल प्रशासन को मंगलवार को एक शिक्षक के संक्रमित होने की जानकारी मिली थी, इसलिए बुधवार को स्कूल बंद रहा। किसी अन्य शिक्षक व छात्र में संक्रमण का मामला अभी सामने नहीं आया है। स्कूल को अब सोमवार को खोला जाएगा। वहीं, दक्षिणी दिल्ली के एक स्कूल में भी शिक्षक और छात्रों के संक्रमित होने की जानकारी सामने आई। इस स्कूल को भी फिलहाल बंद किया गया है।

0 टिप्पणियाँ