प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर को 20,000 करोड रुपए के प्रोजेक्ट्स की सौगात दी अगस्त 2019 में यहां से धारा 370 हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार जम्मू कश्मीर घाटी के दौरे पर गए हैं
जम्मू कश्मीर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू में रविवार को चंबा के पल्ली में पंचायती राज दिवस पर समारोह लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर को 20,000 करोड रुपए के प्रोजेक्ट्स की सौगात दी अगस्त 2019 में यहां से धारा 370 हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार जम्मू कश्मीर घाटी के दौरे पर गए हैं उन्होंने इस मौके पर कहा कि बीते 3 सालों में जम्मू कश्मीर में प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित हुए प्रधानमंत्री ने वहां 20 हज़ार करोड से अधिक की लागत से बनी बनिहाल काजीगुंड रोड टनल का भी उद्घाटन किया
पीएम मोदी ने पल्ली में 500 किलो वाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का भी शुभारंभ किया जो इसे कार्बन न्यूट्रल बनने वाली देश की पहली पंचायत बना दिया है प्रधानमंत्री ने सांबा के पल्ले में पंचायती राज दिवस पर हुए समारोह में भाग लिया
उन्होंने कहा कि जो जिंदगी आपके पूर्वजों के गुजारी वैसी जिंदगी में तुम्हें नहीं जीने दूंगा प्रधानमंत्री ने कहा मैं जम्मू कश्मीर के नौजवानों से यह कहना चाहता हूं कि आपके माता-पिता दादा-दादी और नाना-नानी को जिन मुसीबतों के साथ जिंदगी जीनी पड़ी आपको कभी भी यह जिंदगी जिंदगी नहीं पड़ेगी यह मैं आपको करके दिखाऊंगा
प्रधानमंत्री ने कहा - आजादी के अमृत काल यानी आने वाले 25 वर्षों में नया जम्मू कश्मीर विकास की नई गाथा लिखेगा. आजादी के 7 दशकों के दौरान जम्मू कश्मीर में मात्र 17,000 करोड़ रुपये का ही प्राइवेट इंवेस्टमेंट हो पाया था. पिछले 2 साल में ये आंकड़ा 38,000 करोड़ रुपये पहुंचा है.'
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं अब यहां तेजी से लागू हो रही हैं. जिसका सीधा फायदा जम्मू कश्मीर के गांवों को हो रहा है. बिजली कनेक्शन हो, पानी कनेक्शन हो, स्वच्छ भारत अभियान के तहत टॉयलेट्स हो, इसका बड़ा लाभ जम्मू कश्मीर को मिला है.'
प्रधानमंत्री ने कहा 'दशकों-दशक से जो बेड़ियां वाल्मीकि समाज के पांव में डाल दी गई थीं, उनसे वो मुक्त हुआ है. आज हर समाज के बेटे-बेटियां अपने सपनों को पूरा कर पा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में बरसों तक जिन साथियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिला, अब उन्हें भी आरक्षण का लाभ मिल रहा है.'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'पिछले 2-3 सालों में जम्मू कश्मीर में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं.केंद्र के करीब पौने दो सौ कानून जो यहां लागू नहीं किए जाते थे. हमने जम्मू कश्मीर के हर नागरिक को सशक्त बनाने के लिए उन कानूनों को लागू कर दिया.'
प्रधानमंत्री बोले- इस बार पंचायती राज दिवस जम्मू कश्मीर में मनाया जाना एक बड़े बदलाव का प्रतीक है.ये गर्व की बात जब लोकतंत्र जम्मू कश्मीर में ग्रास रूट तक पहुंचा है, तब यहां से मैं देशभर की पंचायतों से संवाद कर रहा हूं.
प्रधानमंत्री ने कहा 'न ये भू-भाग मेरे लिए नया है, और न मैं आप लोगों के लिए नया हूं.मैं यहां की बारिकियों से अनेक वर्षों से परिचित रहा हूं. मेरे लिख खुशी की बात है कि आज यहां कनेक्टिविटी और बिजली से जुड़े 20,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है.'
प्रधानमंत्री ने कहा ‘भारत का विकास वोकल फोर लोकल के मंत्र में छिपा है.भारत के लोकतंत्र के विकास की ताकत भी लोकल गवर्नेंस है.आपके काम का दायरा भले ही लोकल है, लेकिन इसका सामुहिक प्रभाव वैश्विक होने वाला है.लोकल की इस ताकत को हमें पहचानना है.’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पंचायती राज व्यवस्था में बहनों की भागीदारी को और बढ़ाने पर भी हमारी सरकार का बहुत जोर है. भारत की बहन बेटियां क्या कर सकती हैं, ये कोरोना काल में दुनिया को भारत के अनुभव ने बहुत कुछ सिखाया है. ग्राम पंचायतों को सबको साथ लेकर एक और काम भी करना है. कुपोषण, एनीमिया से देश को बचाने का जो बीड़ा केंद्र सरकार ने उठाया है, उसके प्रति जमीन पर लोगों को जागरूक भी करना है’.
प्रधानमंत्री ने कहा ‘आजादी का ये अमृतकाल भारत का स्वर्णिम काल होने वाला है. ये संकल्प सबका प्रयास से सिद्ध होने वाला है. इसमें लोकतंत्र की सबसे जमीनी इकाई, ग्राम पंचायत की, आप सभी साथियों की भूमिका बहुत अहम है.’

0 टिप्पणियाँ