भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने वह युद्ध की फेक न्यूज़ दिखाने पर 22 युटुब चैनल को किया बैन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने की कार्यवाही



भारत समाचार:भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय में कुछ फेक यूट्यूब न्यूज़ चैनलों को बंद कर दिया हैयह न्यूज़ चैनल फेक न्यूज़ मैं भारत विरोधी कॉन्टेंट दिखाने के कारण बंद किए गए है यूक्रेन रूस के बीच हो रहे युद्ध को लेकर गलत खबरें दिखाने के लिए बंद किएगए हैं । 


सूचना प्रसारण मंत्रालय ने सनसनी फेक न्यूज़ दिखाने वाले यूट्यूब के करीब 22 चैनलों को पूर्णतया बैन कर दिया है इसमें चार यूट्यूब चैनल ऐसे हैं जो कि पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे यूट्यूब के जरिए पाकिस्तान के चैनल भारत के खिलाफ गलत खबरों का प्रचार व प्रसारण कर रहे थे व गलत सूचनाएं दिखा रहे थे जो की भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के लिए खतरनाक बात है ।


 सूचना प्रसारण मंत्रालय ने  3 ट्वीट और एक फेसबुक अकाउंट के अलावा एक  वेबसाइट को भी बैन कर दिया है इन यूट्यूब न्यूज़ चैनलों पर कुछ इस तरह की हेडलाइन चलाई जा रही थी इसमें सबसे ऊपर है, 


  • विश्व युद्ध का ऐलान संपूर्ण भारत बंद तीसरा विश्व युद्ध शुरू बौखलाया अमेरिका,- दूसरे चैनल ने हेड लाइन में लिखा,
  • परमाणु बम फटने से भारत में धरती हिली -
  • नाटो देशों की भारत को उड़ाने की धमकी रूस का साथ देना भारत को पड़ा महंगा - 
  • एक ने अपने न्यूज़ चैनल को सनसनीखेज बनाने के लिए उसकी हेड लाइन में लिखा-
  • 5 घंटे में परमाणु युद्ध भारत में धारा 144 ,और 
  • लाहौर खत्म उसको छोड़ो इधर भारत न पटका पाकिस्तान पर परमाणु बम,
  • भारत नहीं भेजी यूक्रेन को मदद रूस पर गिराया परमाणु बम
  • भारतीय राफेल गुस्से पाकिस्तान में 10 मिनट में बरसाए 750 बम यह तो गजब हो गया,
  • एक हेड लाइन में ,अमेरिका ने रूस और भारत पर किया हवाई हमला मोदी को रूस का साथ देना पड़ा भारी, 
  • आखिर भारत कूद पड़ा युद्ध में अमेरिका के 800 सैनिक ठोके
  • रूस ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर दागी मिसाइल भारत पर गिर रहा है 500 टन का मलवा अलर्ट जारी भारत के खिलाफ रूस ,
  • भारत ने किया रूस पर हवाई हमला हजारों रूसी ठिकाने तबाह, 
  • आखिर आज भारत युद्ध में जा घुसा अमेरिका के 15000 सैनिकों के देखिए जंग, 
  • भारत रूस का मिलकर अमेरिका पर हमला भारत भी शामिल भयंकर युद्ध, 
  • अमेरिका और भारत में छोड़ा बैंकर युद्ध बुरी तरह फंसा भारत, 
  • 5 दिन भारत बंद मोदी चीन मिसाइल हमले की धमकी भारत को हमले की खुली धमकी, 
  • खतरे में भारत युद्ध के कारण भारत बंद विश्वयुद्ध में शामिल 100 देश, 
  • कल से भारत बंद ऐलान देश में हमले की आशंका मोदी भारत को मिली महा युद्ध की धमकी,  
  • रूस में घुसी 9 देशों की सेना भारत शामिल अमेरिकी धमकी के बाद भारत का बड़ा ऐलान,।



इस तरह की हेडलाइन लगाकर अपने यूट्यूब चैनल पर फेक वीडियो डालकर भारत के नागरिकों में खौफ का माहौल बनाने के लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ऐसे तमाम यूट्यूब चैनलों को बैन कर दिया है जिनमें 18 यूट्यूब चैनल भारतीय हैं जो कि ब्लॉक किए गए युटुब चैनल्स में जो भ्रामक समाचार दिखाए गए उसमें टीवी न्यूज़ चैनल्स के लोगों का इस्तेमाल किया गया साथ ही उन्हें गलत थंबनेल का इस्तेमाल भी किया अपने दर्शकों को मिस लीड किया सूचना प्रसारण मंत्रालय ने यह भी कहा कि पहली बार भारत आईटी रूल्स 2021 के तहत 18 वर्षीय यूट्यूब चैनल को ब्लॉक किया है पाकिस्तान से जुड़े हैं तार सूचना प्रसारण मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि ऐसे घोसी यूट्यूब चैनल है ।


जिन्होंने भारतीय सेना जम्मू एंड कश्मीर के बारे में बहुत सी फेक न्यूज़ बनाकर पोस्ट की हैं कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी भारत विरोधी सूचनाएं दिखाई गई है कहां गया कि भारत के जिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने के लिए हुआ है उनके संबंध पाकिस्तान से है।


इंटरनेट व सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित समाचार


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ