राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस तथा जिला वाल्मीकि सभा ने 450 नये सफाई कर्मचारियों की भर्ती की माँग की शहर की बढ़ रही जनसंख्या व क्षेत्रफल को देखते हुए अविलम्ब सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए

नगर परिषद् में वर्तमान में 650 सफाई कर्मचारी कार्यरत है। वर्तमान में शहर की जनसंख्या व क्षेत्रफल अनुसार 450 सफाई कर्मचारियों की अत्यंत आवश्यकता है।

श्रीगंगानगर : अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र काली तथा जिला वाल्मीकि सभा अध्यक्ष रामशरण कोचर के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आज अति. जिला कलक्टर भवानी सिंह पंवार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शहर की दिन-प्रतिदिन बढ़ रही जनसंख्या तथा क्षेत्रफल को देखते हुए जल्द से जल्द 450 नये सफाई कर्मचारियों की भर्ती की माँग की है।

पार्षद बंटी वाल्मीकि ने कहा कि श्रीगंगानगर शहर की जनसंख्या लगभग 2 लाख 76 हजार है। नियमानुसार 1000 लोगों पर 4 सफाई कर्मचारियों के हिसाब से नगर परिषद, श्रीगंगानगर में 1100 सफाई कर्मचारी होने चाहिए, परन्तु ऐसा नहीं है। नगर परिषद् में वर्तमान में 650 सफाई कर्मचारी कार्यरत है। वर्तमान में शहर की जनसंख्या व क्षेत्रफल अनुसार 450 सफाई कर्मचारियों की अत्यंत आवश्यकता है। इसलिए नगर परिषद श्रीगंगानगर में सफाई कर्मचारियों के स्वीकृत पदों की संख्या में वृद्धि करते हुए अविलम्ब नये 450 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सुमाली ने बताया कि संगठन द्वारा यह भी माँग की गई है कि 450 नये सफाई कर्मचारियों की भर्ती के दौरान नगर परिषद, श्रीगंगानगर में जिन अस्थाई सफाई कर्मचारियों द्वारा कोरोनाकाल में पूरी मेहनत एवं लगन से कार्य किया गया है तथा 15-20 वर्षों से पूरी ईमानदारी से सफाई कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी, जिनके द्वारा आवश्यकता होने पर ओवरटाईम भी किया गया है, उन्हें नई भर्ती में प्राथमिकता दी जाए।

इस अवसर पर शिष्टमंडल में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संरक्षक पार्षद बंटी वाल्मीकि व अध्यक्ष महेन्द्र काली, जिला वाल्मीकि सभा अध्यक्ष रामशरण कोचर, रामनिवास पिहाल, अशोक सुमाली, देव वाल्मिकी, सम्राट रोहतकिया, ज्योति धारीवाल, सोनी टाक, विजय द्रविड़, गौतम पिहाल, संदीप चौहान, सूरज भाटिया, अरुण सोनी, अनिल सारवान, कर्ण सर्बटा, नरेश चौहान जिन्द, दीपू उज्जीनवाल, सोनू पाले, सुखदेव, राकेश नायक, विष्णु चौहान, विक्की चौहान, विक्की लोट, राजेश खन्ना सहित अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस तथा जिला वाल्मीकि सभा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ