उत्तराखंड समाचार :उत्तराखंड के चमोली में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट किसी शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दिए गए रुद्रनाथ मंदिर की धर्मशालाओं के दरवाजे खिड़कियां भी टूटे हुए पाए गए हैं प्रथम दृष्टया यह तोड़फोड़ करने का कारण चोरी करना हो सकता है यह शंका व्यक्त की जा रही है उत्तराखंड के चमोली जिले में रुद्रनाथ के क्षेत्र में रेकी पर गई केदारनाथ वन विभाग की एक टीम ने बताया कि चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के मंदिर के वहां पहुंचने पर उसके कपाट टूटे हुए पाए गए मंदिर की धर्मशाला में भी दरवाजे खिड़कियां टूटी हुई मिली है
इस तोड़फोड़ के पीछे चोरी करना मकसद ही होगा यह आशंका व्यक्त की जा रही है आपको बता दें कि सर्दियां शुरू होते ही भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और सभी पुजारी वह वहां रहने वाले सेवादार नीचे की ओर आ जाते हैं समय-समय पर वन विभाग की टीम ने वहां गस्त करती रहती है आज एक टीम जब वहां रेकी के लिए गई तो उसे यह घटना हुई मिली उसके बाद उस टीम ने इस घटना की सूचना प्रशासन और मंदिर के पुजारियों समिति को दी और प्रशासन और मंदिर समिति की टीम भी मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गई है
रुद्रनाथ मंदिर देव भूमि उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है जहां हर साल श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं जो कि सर्दियों में पूर्णतया बंद कर दिया जाता है और वहां कोई भी नहीं होता रुद्रनाथ मंदिर पंच केदार में से एक है यह चतुर्थ केदार भगवान का मंदिर है इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 22 और 90 मीटर है भगवान रुद्रनाथ का यह मंदिर बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण है
रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शंकर की एक एकानन यानी मुख की पूजा की जाती है जबकि संपूर्ण शरीर की पूजा नेपाल में स्थित काठमांडू के पशुपतिनाथ में की जाती है रुद्रनाथ मंदिर के सामने से नंदा देवी और त्रिशूल की हिमाचली चोटिया दिखाई देती है जोकि इस पूरे क्षेत्र का एक आकर्षण बढ़ाती है
19 मई को भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के लिए खोले जाएंगे
भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के लिए 19 मई को खोले जाएंगे ताकि श्रद्धालु दूर-दूर से आकर भगवान केदारनाथ के दर्शन कर सकें 15 मई से 17 मई तक गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में कपाट उद्घाटन की पूरी प्रक्रिया पूजा पाठ से प्रारंभ होगी 17 मई को रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली गोपेश्वर से रुद्रनाथ के लिए पूरे हर्षोल्लास से प्रस्थान करेगी और 19 मई को विधि विधान के साथ सुबह 8:00 बजे रूद्र नाथ जी के कपाट भक्तों को भगवान के दर्शन करने के लिए खोल दिए जाएंगे
आपको बता दें भगवान रुद्रनाथ मंदिर गोपेश्वर केदारनाथ मार्ग पर स्थित है इसका सबसे नजदीकी हवाई अड्डा देहरादून में जौली ग्रांट एयरपोर्ट है जो गोपेश्वर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है देहरादून हवाई अड्डे से गोपेश्वर तक आप बस टैक्सी सेवा लेकर पहुंच सकते हैं ऋषिकेश हरिद्वार और देहरादून में रेलवे स्टेशन की भी सुविधा है आप रेलवे से भी बाकी शहरों से यहां पहुंच सकते हैं गोपेश्वर से निकटतम रेलवे स्टेशन जो सबसे नजदीक है वह ऋषिकेश है 240 किलोमीटर के करीब ऋषिकेश से गोपेश्वर में आप टैक्सी या बस से यात्रा कर सकते हैं


0 टिप्पणियाँ