उत्तरप्रदेश समाचार : फिरोजाबाद बाबा साहब की जयंती के दिन बाबा साहब की प्रतिमा को किया खंडित

असामाजिक तत्वों ने रात्रि में गांव के बाहर बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित कर दिया जिससे गांव वालों  रोष फैल गया व तनाव व्याप्त हो गया

फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर के गांव में असामाजिक तत्वों ने कल बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयंती के उपलक्ष में केक काटने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई उसके बाद सब अपने अपने घर चले गए लेकिन आधी रात को किसी ने बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित कर दिया जिसके बाद सुबह जब गांव वालों को इस घटना का पता चला तो गांव में तनाव व्याप्त हो गया 

गांव वालों ने सारे मामले की जानकारी संबंधित थाना को दी गई  सूचना पर नसीरपुर पुलिस थाना के नगला खंगार सिरसागंज पुलिस सीए सर्किल व तहसीलदार भी मौके पर पहुंच जाने का प्रयास करने लगे शुक्रवार की सुबह गांव में प्रशासन ने बाबा साहेब की एक नई प्रतिमा मंगवा कर लगवाई उसके बाद गांव  मैं शांति का माहौल स्थापित हुआ वह गांव वालों की नाराजगी को दूर किया जा सका 

यह घटना उस समय हुई जब बाबासाहेब को मानने वाले केक काटकर उनका जन्मदिन मना रहे थे गांव के दो पक्ष आपस में पहले की कटेगा को लेकर विवाद हो गया इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक सर्वेश कुमार भी वहां मौजूद थे लेकिन गांव वालों के बीच झगड़ा देखकर वह वापस चले गए उसके बाद रात को है समाजिक लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को गुस्से में आकर खंडित कर दिया जिससे पूरे गांव में रोष फैल गया और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई लोग जमकर नारेबाजी करने लगे 

जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया सूचना मिलते ही थाना नसीरपुर प्रभारी गगन गौड़, नगला खंगर प्रभारी, सिरसागंज प्रभारी के साथ ही सीओ कमलेश कुमार, तहसीलदार लालता प्रसाद मौके पर पहुंच गए पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार किया वह बाकी लोगों से समझाइश कर मामले को शांत करवाया और फिर अगले दिन बाबा साहब की नई प्रतिमा लगवा कर वहां स्थापित करवाने के बाद गांव में वह तनाव खत्म हुआ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ