समाचारअपडेट : प्रधानमंत्री मोदी और बोरिस जॉनसन के बीच डिफेंस डील से यूक्रेनियन जंग तक की बातचीत

इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी और बोरिस जॉनसन ने एक साथ मीडिया को ब्रीफिंग दी. पीएम मोदी ने कहा, 'मैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन का भारत में स्वागत करता हूं.

नई दिल्ली.  हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की मुलाकात हुई. इस दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच कई अहम समझौतों पर मुहर लगी है.ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत दौरे का आज आखिरी दिन है. 

दोनों देशों के नेताओं के बीच  यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भी  बातचीत हुई.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने यूक्रेन में तुरंत युद्धविराम और समस्या के समाधान के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी पर जोर दिया  हमने सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान का महत्त्व को भी दोहराया इसके अलावा हमने एक शांतिपूर्ण, स्थिर और सुरक्षित अफगानिस्तान और एक समावेशी और प्रतिनिधि सरकार के लिए अपना समर्थन दोहराया. यह आवश्यक है कि  अफगानिस्तान की भूमि उपयोग किसी भी देश में आंतकवाद को बढ़ावा देने के लिए नहीं होना चाहिए

  

दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई बातचीत के कुछ अंश

इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी और बोरिस जॉनसन ने एक साथ मीडिया को ब्रीफिंग दी. पीएम मोदी ने कहा, 'मैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन का भारत में स्वागत करता हूं. आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री बोरिस जानसन की भारत यात्रा ऐतिहासिक है.'

मोदी ने कहा कि पिछले साल हमने दोनों देशों के बीच कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की स्थापना की थी. इस दशक में अपने संबंधों को दिशा देने के लिए हमने एक महत्वाकांक्षी रोडमैप 2030 भी लॉन्च किया था. आज हमने इस रोडमैप को भी रिव्यू किया और आगे के लिए लक्ष्य तय किए.

प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमने इस साल के अंत तक FTA के समापन की दिशा में पूरा प्रयास करने का निर्णय लिया है. पिछले कुछ महीनें में भारत ने UAE और ऑस्ट्रेलिया के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का समापन किया है. उसी गति और कमिटमेंट के साथ हम ब्रिटेन के साथ भी FTA पर आगे बढ़ना चाहेंगे.'


इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को अपना खास दोस्त बताते हुए कहा कि बोरिस जॉनसन को मजबूत करने में योगदान दिया है. बोरिस जॉनसन ने कहा कि हमारे बीच अद्भुत बातचीत हुई है और हम हर तरह से रिश्तों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं.

उन्होंने कहा कि आज के दौर में ब्रिटेन और भारत की दोस्ती निर्णायक है. सूत्रों का कहना है कि इस मीटिंग में ब्रिटेन की ओर से भारत को एयरक्राफ्ट्स के निर्माण में मदद करने का प्रस्ताव दिया गया. ब्रिटेन ने ने कहा कि उसकी ओर से तकनीक भी शेयर की जाएगी.

मोदी ने कहा आज हमने अपनी जलवायु और ऊर्जा पार्टनरशिप को और अधिक गहन करने का निर्णय लिया. हम ब्रिटेन को भारत के नेशनल हाइड्रोजन मिशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं.'

मोदी ने कहा कि आज हमारे बीच ग्लोबल इनोवेशन पार्टनरशिप के कार्यान्वयन की व्यवस्था का समापन एक बहुत महत्त्वपूर्ण पहल साबित होगी. इसके तहत तीसरे देशों में मेड इन इंडिया इनोवेशन के ट्रांसफर और scaling-up के लिए भारत और ब्रिटेन सो  मिलियन डॉलर तक को-फाइनेंस करेंगे.

बोरिस जॉनसन ने कहा कि आज हमारी शानदार बातचीत हुई और हमने अपने रिश्ते को हर तरह से मजबूत किया है. भारत और ब्रिटेन के बीच साझेदारी हमारे समय की परिभाषित दोस्ती में से एक है. ब्रिटेन नौकरशाही को कम करने और रक्षा खरीद के लिए डिलीवरी के समय को कम करने के लिए एक भारत विशिष्ट खुला सामान्य निर्यात लाइसेंस बना रहा है.

उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, खुला और नियम-आधारित रखने में दोनों देशों का साझा हित है. दोनों देश वायु, अंतरिक्ष और समुद्री खतरों से निपटने के लिए सहमत हुए हैं. हम स्थायी, घरेलू ऊर्जा के लिए कदम उठाएंगे. इस यात्रा ने दोनों देशों के संबंधों को गहरा किया है.

मोदी ने बताया कि फ्री, खुला, समावेशी और नियम-आधारित आदेश पर आधारित भारत-प्रशांतक्षेत्र बनाए रखने पर हमने जोर दिया. इंडो-पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव से जुड़ने के ब्रिटेन के निर्णय का भारत स्वागत करता है


इस दौरान बोरिस जॉनसन ने भारत की प्रगति की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की फार्मेसी बन गया है और यहां तक कि मेरी बांह पर लगा कोरोना का टीका भी यहीं का है. दरअसल, भारत में बन रही कोविशील्ड वैक्सीन ही ब्रिटेन में एस्ट्रेजेनेका के नाम से लगती है. इसे भारत के सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किया जा रहा है,


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ