दिल्ली समाचार : जहांगीरपुरी हिंसा में घायल एएसआई ने कहा मंजर दिल दहला देने वाला था मुझे भी इट और पत्थरों से मारा गया एक डेढ़ हजार लोग अचानक से हमला करने के लिए सड़क पर आ गए थे

 पुलिस के सामने तलवार लहराते दिखे उपद्रवी 2 वीडियो सामने आए, CRPF की 5 और कंपनियां तैनात , 100 के करीब वीडियो फुटेज मिले पुलिस को





दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा मैं घायल हुए दिल्ली पुलिस के एएसआई आनंद कुमार दे बताया कि उस पर पत्थर और  से हमला किया गया जिसके कारण उनके पैर और कंधे में चोट आई है उन्होंने कहा कि शुरुआत में हम शोभायात्रा के बिल्कुल पीछे अपनी गाड़ी से चल रहे थे उन्होंने कहा हमारी गाड़ी बिल्कुल उसी गाड़ी के पीछे थी जिसमें हनुमान जी की प्रतिमा रखी गई थी शोभायात्रा निकालने के लिए तभी सामने से एकदम भीड़ इकट्ठे होकर पीछे की तरफ आए और फिर दोनों तरफ के पक्षों में जोरदार बहस होने लगी हमारी लाख समझाइश के बाद भी यह लोग समझने को तैयार नहीं थे हमने समझाने की कोशिश की लेकिन यह लोग अपने हाथों में चाकू तलवार बोतले पत्थर लेकर खड़े थे



यह सही आनंद कुमार ने बताया कि इस घटना का शब्दों में बयान करना बहुत मुश्किल होगा क्योंकि उसे चौक पर जैसे ही शोभा यात्रा पहुंची तो विवाद शुरू हो गया विवाद इतना बढ़ा कि लोग अपनी गाड़ियों को छोड़कर भाग गए वहां एकदम से करीब एक डेढ़ हजार लोग आ गए थे जो कि अराजकता फैलाने का काम कर रहे थे इनमें बच्चे भी थे महिलाएं बुजुर्ग भी शामिल थे उन्होंने बताया कि उपद्रवियों ने वहां खड़े वाहनों को आग लगाने की कोशिश की हमारी पूरी टीम रोकती रही मना करती रही लेकिन वह लोग जैसे इस पूरे घटना को अंजाम देने के लिए तैयारी करके आए थे वह हमारी सुनने को तैयार नहीं थे और हम पर भी एक और पत्थर फेंकने लगे


दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा मामले में CRPF की 5 और कंपनियां तैनात


गृह मंत्रालय सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि जहांगीर पूरी हिंसा मामले में 5 और CRPF की अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है. गृह मंत्रालय के सूत्रों से यह जानकारी मिली है  इसमें दिल्ली पुलिस के 500 जवान दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात होंगे और आसपास की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस का सहयोग करने के लिए सीआरपीएफ को भी आदेश दिए गए हैं दो कंपनियां आर ए एफ की भी शनिवार को शांति बनाए रखने के लिए वह व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए तैनात कर दी गई है 

दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा: 100 के करीब वीडियो फुटेज मिले पुलिस को


दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 10 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस को हिंसा के 100 से अधिक वीडियो मिले हैं अब वीडियो के जरिए पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने इस पूरे जा की जांच कर रही है जांच को इस दिशा में किया जा रहा है कि कहीं हिंसा का कारण साजिश तो नहीं यह हिंसा किसी झगड़े के बाद अचानक हुई है भीड़ को उकसाने का काम किसने किया इस हिंसा का मुख्य सूत्रधार कौन है इन तमाम चीजों के मद्देनजर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है  

दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा:  पुलिस के सामने तलवार लहराते दिखे उपद्रवी 2 वीडियो  सामने आए,


दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के  2 वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में दिल्ली पुलिस के सामने उपद्रवी तलवार लहराते दिख रहे हैं  एक और वीडियो क्लिप में बड़ी संख्या में भीड़ घरों और दुकानों में तोड़फोड़ कर रहे हैं, पथराव कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस कमिश्रनर ने कहा मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस मामले की जांच करेगी अभी 15 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ