बिहार समाचार : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सुपुत्र तेजप्रताप यादव जल्द ही अपने पिता की पार्टी को छोड़ रहे हैं उन्होंने कहां की अपने पिता से मिलकर ही दूंगा इस्तीफा

तेज प्रताप नेअपने ट्वीटर एकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि मैं अपने पिता लालू प्रसाद यादव के नक्शे कदम पर चलने का काम किया  मैंने हमेशा सभी  राजद के कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया  

बिहार समाचार : पटना तेजप्रताप यादव ने राजद से इस्तीफा देने घोषणा की. तेज प्रताप ने कहा कि वे जल्द ही अपने पिता और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप देंगे. तेजप्रताप ने  अपने बयान में यह भी कहा है कि  मैंने हमेशा अपने पिता के पदचिह्नों पर चलने का काम किया है और सभी राजद के हर छोटे-बड़े  कार्यकर्ता  का सम्मान किया  तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  के एकाउंट पर अपनी पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए तेज प्रताप ने लिखा है कि मैं अपने पिता  लालू प्रसाद यादव  के बताए हुए  नक्शे कदम पर चला हूं  बेले राजद के.सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया और अब मैं इस्तीफा भी उनसे मिलकर ही दूंगा 



तेजप्रताप की चाल  मैं फसे रामराज यादव

युवा राजद के महानगर अध्यक्ष रामराज यादव ने लगाए बेहद गंभीर आरोप. रामराज यादव ने कहा कि तेजप्रताप यादव ने उन्हें राबड़ी आवास में बुलाकर कमरे में बंद  कर दिया और मुझे नी वस्त्र करके पीटा गया   इस घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि यह घटना राबड़ी आवास पर दावते इफ्तार पार्टी के आयोजन के दिन हुई  युवा राजद के महानगर अध्यक्ष रामराज यादव ने आज राजद के मुख्य कार्यालय जाकर राजद पार्टी से अपना इस्तीफा दिया था. उसके बाद आज दिन में तेजप्रताप यादव ने कहा था कि उनके खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, एमएलसी सुनील कुमार सिंह और तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव साजिश रच रहे हैं. अब उन्होंने एलान किया है कि वे पार्टी से ही इस्तीफा दे देंगे.


लालू यादव के परिवार में छिड़ी राजनीतिक उत्तराधिकारी की जंग 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने कुछ दिन पहले  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी ही पार्टी के एक एमएलसी पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए थे तेजप्रताप यादव ने कहा था कि  राजद के एमएलसी सौरभ सिंह ने 50 लाख का बाथरूम बनवा कर एमएलसी चुनाव में टिकट  हासिल किया था.  लेकिन यहां एक अहम बात यह है कि एमएलसी चुनाव में टिकट तो तेजस्वी यादव खुद बांट रहे थे. जाहिर है तेजप्रताप यादव किस पर निशाना साध रहे थे ये भी जाहिर हो गया था. इससे पहले भी तेजप्रताप यादव तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव पर मोटा पैसा कमाने का आरोप लगा चुके हैं. वे मीडिया में आकर कह चुके हैं कि संजय यादव ने बिहार में पैसा कमाकर दिल्ली में मॉल बनवा लिया. तेजप्रताप यादव ने कई कई बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को  कई जगहों पर सरेआम जलील किया है. वे चुन चुन कर तेजस्वी के नजदीकी माने जाने वाले नेताओं पर निशाना साधते रहे हैं

लालू यादव का राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं

आपको बता दें कि यह बात सभी जानते हैं कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव खुद को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं ।लेकिन उनकी यह तमन्ना पूरी होती नहीं दिख रही क्योंकि पार्टी में अब उनकी चलनी बंद हो गई है 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले दोनों भाइयों तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के बीच आर-पार की जंग की स्थिति उत्पन्न हो गई थी लेकिन तेजस्वी यादव की शादी के बाद से ही इस लड़ाई में नरमी देखने को मिली और कुछ हद तक यह लड़ाई खत्म भी समझी जा रही थी लेकिन यह एकतरफा युद्ध विराम साबित हुआ तेज प्रताप ने ऐसे ऐसे कांड कर दिए कि अब तेजस्वी यादव को उन मामलों  की सफाई देना बड़ा मुश्किल होगा

 

ADS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ