राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर हेमकुंट फाउंडेशन के सानिध्य में गुरूद्वारा बाबा दीप सिंह ने शुरू की नि:शुल्क मोबाइल मेडिकल यूनिट गांव-गांव जाकर रोगियों की जांच कर दी जाएगी नि:शुल्क दवाइयां

गुरूद्वारा के मुख्य सेवादार तेजेन्द्रपाल सिंह टिम्मा ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट रोजाना नजदीकी गांवों में जाकर कैंप लगाएगी और वहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ-साथ उन्हें नि:शुल्क दवाई भी देगी। श्री टिम्मा ने बताया कि इस यूनिट की विशेष बात यह है कि जिस भी गांव में कैंप लगाया जाएगा, 

श्रीगंगानगर : पदमपुर रोड स्थित गुरूद्वारा धन धन बाबा दीप सिंह जी शहीद के सेवादारों ने सेवा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नि:शुल्क मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा शुरू की है, जो गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवा देगी। देश की प्रसिद्ध सेवाभावी संस्था हेमकुंड फाउंडेशन  के सानिध्य में शुरू की गई इस सेवा का शुभारंभ आज सीएमएचओ डॉ. गिरधारीलाल मेहरड़ा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चाण्डक ने किया। इस अवसर पर इलाकावासियों की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की कई। 

शुभारंभ कार्यक्रम में डॉ. मेहरड़ा व श्री चाण्डक ने इस सेवा की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अत्याधिक लाभदायक बताया। गुरूद्वारा के मुख्य सेवादार तेजेन्द्रपाल सिंह टिम्मा ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट रोजाना नजदीकी गांवों में जाकर कैंप लगाएगी और वहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ-साथ उन्हें नि:शुल्क दवाई भी देगी। श्री टिम्मा ने बताया कि इस यूनिट की विशेष बात यह है कि जिस भी गांव में कैंप लगाया जाएगा, 

उसके पन्द्रह दिन के बाद फिर से वहीं पर रिपीट कैंप लगाया जाएगा, ताकि रोगियों का समुचित इलाज हो सके। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस यूनिट की एक वैन शुरू की गई है। यदि आवश्यकता पड़ी, तो वैन की संख्या बढ़ा दी जाएगी। शुभारंभ अवसर पर गुरूद्वारा के प्रधान सतनाम सिंह लाडा, हरप्रीत सिंह भाटिया बबलू, समाजसेवी विजय जिन्दल, एमपी सिंह खुराना, समाजसेवी राकेश नारंग, श्याम गोस्वामी, 

रविन्द्र कुमार, एडवोकेट जौली भाटिया, कुलविन्द्र सिंह राजू, अंग्रेज सिंह, अमरजीत सिंह शैरी, डॉ. हेमेन्द्र, बीएस पॉल, मनमोहन सिंह मनी, गुरप्रीत सिंह सिद्धू, राजकुमार साहनी, चरणजीत आहूजा, हरमन्दर सिंह कोचर, गढ़ साहब, हरनाम सिंह, जगदेव सिंह, वकील सिंह, जसवीर सिंह पिंकू, दलीप सिंह धूरी, बलवीर सिंह, गुरदेव सिंह बिट्टू, संतोख सिंह, गुरआशीष सिंह भाटिया, बिन्नी, जयप्रकाश मील जेपी, नवजोत चहल मोहनपुरा, अमरजीत सिह गढ़,  शिवा, रमनदीप सिंह, अजय, सुरेश, सुखा व शरण सिंह आदि सेवादार उपस्थित रहे। 

तेजेन्द्रपाल सिंह टिम्मा, मुख्य सेवादार ,गुरूद्वारा धन धन बाबा दीप सिंह जी शहीद

श्रीगंगानगर094140-89123





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ