
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार गुंडागर्दी अवैध वसूली वह और भी गैरकानूनी कामों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए तैयारी कर रखी है और अपने तमाम अधिकारियों को भी इन कामों के लिए तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा गया है अवैध वसूली का एक मामला लखनऊ के सरोजनी नगर से सामने आया है लखनऊ के ज्वाइंट कमिश्नर ने एक कार्रवाई करते हुए लखनऊ के सरोजनी नगर थाना के अंतर्गत आने वाले चुंगी चौराहे पर शनिवार को सुबह 5 बजे होमगार्ड के जवानों को उस समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया जब वह अवैध वसूली कर रहे थे
बिना संबंधित अधिकारी या किसी पुलिस के कर्मचारी के सड़कों पर वाहनों को रोककर उगाही कर रहे थे या आप कह सकते हैं कि एंट्री ले रहे थे इस तरह से उगाही करने वाले इन जवानों के खिलाफ ज्वाइंट कमिश्नर ला एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया मैं अवैध वसूली के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है इसी अभियान के तहत आज करीब सुबह 5:00 बजे खुद ज्वाइंट कमिश्नर पीयूष मोर्डिया सरोजनी नगर तिराहे पर पहुंचे जगह का नजारा देखकर हैरान रह गए चौराहे पर दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रकों व अन्य गाड़ियों को रोककर उन्हें चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा था
वह उनसे वसूली की जा रही थी इस पूरे घटनाक्रम में 2 होमगार्ड के जवान ही हिरासत में लिए गए या यूं कहें के लिए जा सके बता दें कि चौराहों पर इस तरह से तैनात होमगार्ड के जवान लौकी अवैध वसूली की शिकायतें आम लोगों द्वारा पुलिस कमिश्नर को समय-समय पर भेजी जा रही थी इसी शिकायतों के कारण वह आज समय सादा कपड़ों व सिविल गाड़ी में उस चौराहे पर पहुंचकर अवैध वसूली करने वाले खाकी धारी जवानों को गिरफ्तार कर लिया और इसके फौरन बाद दोनों होमगार्डों को जॉइंट पुलिस कमिश्नर नगर पुलिस को सौंप दिया उन्होंने दोनों होमगार्ड के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी किए
लेकिन यहां देखने वाली बात यह है कि बिना स्थानीय पुलिस के किसी eo या किसी s.i. या इंचार्ज के सिर्फ 2 होमगार्ड वाले किस तरह से गाड़ियों को रोक कर वसूली कर रहे थे इस बात में कितनी सच्चाई है कि बिना इंचार्ज के या बिना किसी EO के 2 होमगार्ड के जवान गाड़ियों को रोककर उनसे अवैध वसूली कर रहे थे और उन्हें गिरफ्तार किया गया इन सब बातों से यह तो लगता है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है पहले भी मनीष गुप्ता हत्याकांड में लिप्त थाना प्रभारी जे एन सिंह के घर पर सरकार ने बुलडोजर चला दिया था वही आज पुलिस ज्वाइंट कमिश्नर ने अवैध वसूली करने वाले दो होमगार्ड के जवानों को हिरासत में लेकर एफ आई आर दर्ज करने के आदेश दिए है।
दूसरी ओर यह भी सवाल उठता है कि क्या बिना किसी अधिकारी के 2 होमगार्ड के जवान कैसे इस तरह से कार्यवाही कर सकते हैं यहां अवैध वसूली कर सकते हैं संबंधित थाने के सिपाहियों के साथ ही उन्हें ड्यूटी पर भेजा जाता है क्योंकि होमगार्ड के पास इतनी पावर नहीं कि वह अकेले पूरा ट्रैफिक का जिम्मा ले सके उन्हें पुलिस की मदद करने के लिए ही चौक में मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ अटैच किया जाता है लेकिन यहां सिर्फ दो होमगार्ड कर्मियों को रिश्वत लेते या अवैध वसूली करते पकड़े जाना और किसी पुलिस वाले का या किसी इंचार्ज का नाम भी नहीं आना
यह भी एक अपने आप में बहुत बड़ा सवाल है कि क्या सुबह 5:00 बजे उन होमगार्ड के जवानों को वहां किसने अप्वॉइंट किया क्योंकि बिना किसी थाने के कर्मचारी यहां हेड कांस्टेबल थाने का कोई भी अधिकारी इनके साथ होना जरूरी था अगर यह उनके बिना यहां खड़े होकर अवैध वसूली कर रहे थे तो यह बहुत ही गलत काम है लेकिन अगर यह अकेले नहीं थे संबंधित थाना के कर्मचारी भी थे तो वह कहां गए कहीं दो होमगार्ड के जवानों को महज खानापूर्ति करने के लिए तो नहीं पकड़ा गया इस बात की भी जांच होनी चाहिए

0 टिप्पणियाँ