राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर तकनीकी प्रशिक्षणार्थियों ने कल्पतरू थर्मल पावर प्लांट का भ्रमण किया प्लांट मे लगे पानी शोधक जल कूलिंग टावर भट्टी बायलर टर्बाइन जरनेटर के आपरेशन के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारियां हासिल की

तकनीकी प्रशिक्षणार्थियों ने कल्पतरू थर्मल पावर प्लांट का भ्रमण किया प्रशिक्षणार्थियों ने कल्पतरू थर्मल पावर प्लांट का भ्रमण किया प्लांट मे लगे पानी शोधक जल, कूलिंग टावर, भट्टी, बायलर, टर्बाइन, जरनेटर के आपरेशन के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारियां हासिल की


श्रीगंगानगर : एसएसबी रोड स्थित जैन प्राईवेट आईटीआई के तकनीकी ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा व्यवहारिक ज्ञान हासिल करने के उद्देश्य से कल्पतरु थर्मल पावर प्लांट, पदमपुर का भ्रमण किया गया। इस भ्रमण दल में इलेक्ट्रीशियन, फीटर, प्लंबर, कोपा तथा डीज़ल मेकैनिक ट्रेड के लगभग 50 प्रशिक्षणार्थी शामिल थे।

संस्थान के अनुदेशक राधेश्याम, पवन कुमार तथा सतनाम सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षणार्थियों ने कल्पतरू थर्मल पावर प्लांट की गहनता से सभी गतिविधियों व कार्यप्रणाली को देखा व समझा। पावर प्लांट के सीनियर इंजीनियर सुखदेव वर्मा ने प्लांट मे लगे पानी शोधक जल, कूलिंग टावर, भट्टी, बायलर, टर्बाइन, जरनेटर के आपरेशन के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया। इसके साथ-साथ सरसों की पराली (गुणा) से बिजली उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इस भ्रमण कार्यक्रम की तकनीकी ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ