रामनवमी के मौके पर देश के करीब सभी शहरों में शोभायात्रा निकाली गई और लोगों ने हर्षोल्लास
से रामनवमी का त्यौहार मनाया इस बीच एक आपसी भाईचारे और प्रेम को दर्शाती खबर भी सामने
आई है रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की
मिसाल देखने को मिली कुछ मुस्लिम युवकों ने रामनवमी जुलूस में शामिल भक्तों के लिए पानी की
बोतलें बांटी और एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वहीं जुलूस में शामिल लोगों ने भी युवकों की जमकर तारीफ की और पानी की बोतल के लिए आभार व्यक्त किया. स्वेच्छा से पानी की बोतलें वितरित करने वाले शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘हमने विभिन्न समुदायों के लोगों के बीच स्नेह को बढ़ावा देने के लिए बोतलों को वितरित करने का निर्णय लिया. हमने जुलूस में 5000 के करीब से अधिक पानी की बोतलें वितरित की गई रामनवमी की शोभा यात्रा के मौके पर क्षेत्र के मुस्लिम युवकों ने शहर में एक छोटा-सा कैंप लगाया था. पानी की सेवा कर रहे मुस्लिम युवक शाहनवाज हुसैन ने बताया हमने पानी की बोतलें बांटने का फैसला किया क्योंकि रामनवमी की शोभा यात्रा में शामिल होने वाले लोग इस भीषण गर्मी में काफी लंबी दूरी तय करके आए थे
हुसैन ने कहा कि हमारे देश का संविधान भी आपस में भाईचारा और सद्भाव रखने का संदेश देता है हम सबको मिल जुल कर रहना चाहिए और एक दूसरे की मदद करनी चाहिए एक दूसरे के त्योहारों पर बधाई देने भी बनता है साथ ही इस तरह से पानी पिलाना बहुत बड़े सवाब का काम है रमजान के महीने में प्यासे को पानी पिलाना एक नेक और पुण्य का काम है
इस तरह से भारत का संविधान भी देश में लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देने और एक-दूसरे के साथ सद्भाव से रहने का आह्वान करता है. हम सभी के त्योहारों का आनंद लेते हैं. आज रामनवमी है, और हम सब रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल होकर बहुत आनंद महसूस कर रहे हैं


0 टिप्पणियाँ