पंजाब समाचार : नवांशहर में सीआईए दफ्तर पर हथगोला फेंकने वाला अपराधी पकड़ा पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ पुलिस अधिकारियों की हत्या करने की थी साजिश

पंजाब पुलिस के DGP ने बताया कि हरविंदर सिंह उर्फ ​​रिंडा द्वारा चलाए जा रहे इस आंतकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है




पंजाब समाचार : पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भंवरा ने बताया कि नवा शहर सीआईए  दफ्तर में हथगोला फेंकने के मामले को सुलझा लिया गया है सोमवार को पंजाब पुलिस की ओर से यह दावा किया गया कि उसने पाकिस्तान स्थित एक आंतकवादी में मॉड्यूल का पर्दाफाश कर लिया है जिससे नवांशहर सीआईए के कर लिया में हथगोला फेंकने के मामले को सुलझाया गया है DGP ने बताया कि हरविंदर सिंह उर्फ ​​रिंडा द्वारा चलाए जा रहे इस आंतकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है बीते साल नवंबर में अज्ञात लोगों ने रात के टाइम पुलिस अधिकारियों की हत्या की मनसा से नवा शहर के सीआईए दफ्तर में एक हथगोला फेंका  का था 

उस समय सीआईए कार्यालय में मौजूद अधिकारी इस हमले से बाल-बाल बचे थे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नवांशहर के बेस गांव निवासी मनीष कुमार उर्फ मनी उर्फ बाबा जालंधर के गोराया के हटा गांव के रमनदीप  सिंह उर्फ जखू और शहीद भगत सिंह नगर के सहलों  गांव के प्रदीप सिंह और भट्टी के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपियों के पास एक हथगोला भी बरामद किया है डीजीपी ने कहा कि इसकी गहन जांच के बाद पंजाब पुलिस ने इस हमले में कथित तौर पर संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की उन्होंने बताया कि पूछताछ में रमनदीप ने अपना जुर्म कबूल करते हुए यह बताया कि उसमें हरविंदर सिंह के निर्देश पर अपने दूसरे साथी मनीष के साथ मिलकर नवांशहर सीआईए कार्यालय पर हथगोला फेंका था


बयान के मुताबिक हरविंदर सिंह उर्फ ​​रिंडा  हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ और महाराष्ट्र  में कई कई वारदातों को अंजाम दे चुका है  पंजाब पुलिस को हत्या  सुपारी लेकर हत्या डकैती जबरन वसूली और छीनाझपटी समेत जघन्य अपराधों के सिलसिले में उसकी तलाश थी 2021 नवंबर महीने में हुई इस घटना के बारे में बताया दया की  बंगा रोड स्थित सीआईए कार्यालय में आधी रात के वक्त जोरदार धमाका हुआ कार्यालय के साथ लगते मुख्य मार्ग से ही कार्यालय में फेंका गया था गनीमत रही कि यह हथगोला कार्यालय में लगे वाटर कूलर से टकराकर वही फट गया जिससे कार्यालय में लगा वाटर कूलर दूर जाकर गिरा और उस जगह पर बहुत बड़ा गड्ढा हो गया जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया था जिससे इस पूरे घटनाक्रम का पता चला और अपराधियों की पहचान हो सकी थी इस घटना की जानकारी मिलते ही उस समय के तमाम बड़े अधिकारी सीआईए कार्यालय पहुंच गए थे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ