ब्लैक होल ध्वनि : नासा ने रिकॉर्ड की पृथ्वी से 20 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर ब्लैक होल की आवाज - ये 1.1 करोड़ प्रकाश वर्ष की चौड़ाई में फैले पर्सियस आकाशगंगा समूह के केंद्र का हिस्सा है

 

वॉशिंगटन : ब्लैक होल हमारे अंतरिक्ष में ऐसी जगह है जहां बहुत ही ज्यादा गुरुत्वाकर्षण बल मौजूद है इनकी ऊर्जा इतनी है कि कोई भी चीज इसके आरपार नहीं जा सकती है. यहां तक कि प्रकाश भी इनसे होकर नहीं जा सकता है यहां भौतिक विज्ञान का कोई भी नियम काम नहीं करता है अब एक सैटेलाइट ने ब्लैकहोल की आवाज को रिकॉर्ड किया है NASA ने अब इसे इंसानी कानों को सुनने के हिसाब से प्रोसेस करके जारी किया है

जिस ब्लैक होल की ये आवाज है वह पृथ्वी से 20 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है. ये 1.1 करोड़ प्रकाश वर्ष की चौड़ाई में फैले पर्सियस आकाशगंगा समूह के केंद्र का हिस्सा है 2003 से ही ये ब्लैकहोल ध्वनि से जुड़ा हुआ है ऐसा इसलिए क्योंकि खगोलविदों ने पाया कि ब्लैक होल से निकली दबाव तरंगों ने क्लस्टर की गैसों को गर्म कर दिया इस तरंग को इंसानों के सुनने के लिए ध्वनि तरंग में बदला जा सकता है. एक मनुष्य 57 ऑक्टेव को नहीं सुन सकतेअब एक नई मशीन के जरिए इन तरंगों में नए नोट्स जोड़े गए हैं जिनसे एक बेहतर साउंड मिला है

ये आवाज पहले की आवाजों से बेहतर है नासा ने कहा कि सबसे लोकप्रिय गलत धारणा ये है कि अंतरिक्ष में कोई ध्वनि नहीं है, क्योंकि अंतरिक्ष पूरी तरह निर्वात है और यहां ध्वनि तरंगों को आगे बढ़ने के लिए कोई माध्यम नहीं है लेकिन दूरी तरफ एक आकाश गंगा समूह में प्रचुर मात्रा में गैस है जिसमें वह हजारों गैलेक्सी को अपने अंदर समा सकती है, ये ध्वनि तरंगों को आगे बढ़ने देते हैं. नासा ने ब्लैक होल की आवाज को चंद्रा एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी से पकड़े थे

अंतरिक्ष में इंसानों की नग्न तस्वीरें भेजेगा नासा

नासा ने अंतरिक्ष में एलियंस से संपर्क करने के लिए एक नया तरीका खोजा है. नासा ने अंतरिक्ष में इंसानों की नग्न तस्वीरें भेजने का फैसला किया है ये एक अपडेट बाइनरी कोड मैसेज का हिस्सा है जिसका इस्तेमाल अंतरिक्ष में एलियंस से संपर्क साधने के लिए किया जाएगा. रेडियो वेव के जरिए इसे अंतरिक्ष में छोड़ा जाएगा



Source- NEWS 18 HINDI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ