राजस्थान मजहबी सिक्ख युवा मोर्चा, दशमेश तरणा दल तथा राजस्थान मजहबी सिक्ख महासभा ने जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
श्रीगंगानगर : राजस्थान मजहबी सिक्ख युवा मोर्चा, दशमेश तरणा दल तथा राजस्थान मजहबी सिक्ख महासभा ने बाबा अवतार सिंह खालसा की हत्या मामले की सीबीआई से जाँच करवाने तथा परिजनों को 50 लाख रूपये मुआवजा सहयोग राशि देने की माँग की है। राजस्थान मजहबी सिक्ख महासभा संयोजक व प्रदेशाध्यक्ष प्रिंसीपल भजन सिंह घारू, दशमेश तरणा दल राजस्थान प्रधान जत्थेदार बाबा हरपाल सिंह, राजस्थान मजहबी सिक्ख युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष लखवीर सिंह लक्खा तथा गंगानगर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवकरण नायक के नेतृत्व में एक शिष्टमण्डल जिला कलक्टर तथा पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर से मिला एवं समस्त तथ्यों से अवगत करवाया।
शिष्टमण्डल ने कहा कि बाबा अवतार सिंह खालसा की गांव डाबला में 10 अप्रैल, 2022 रात्रि को हत्या कर दी गई। गांव डाबला के गुरुद्वारा साहिब में चल रहे गतका करतब के दौरान गांव के कारज सिंह, महेंद्र सिंह, छिंदु तथा हरजीत सिंह आये और मारपीट करते हुए अवतार सिंह को वहां से ले गए। अगले दिन सुबह अवतार सिंह खालसा की लाश मिली। लेकिन पुलिस आज तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई है तथा ना ही हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं करने से समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
राजस्थान मजहबी सिक्ख युवा मोर्चा, दशमेश तरणा दल, अखिल राजस्थान मजहबी सिख वेलफेयर सोसायटी, दलित उत्थान मंच, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, राजस्थान मजहबी सिक्ख महासभा, गंगानगर युवा मोर्चा आदि संगठनों ने जिला कलक्टर तथा पुलिस अधीक्षक से माँग की कि जल्द से जल्द बाबा अवतार सिंह खालसा के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए, मामले की सीबीआई जाँच करवाकर हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा पीडि़त परिवार को 50 लाख रूपये मुआवजा के रूप में आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए।
इस अवसर पर मृतक बाबा अवतार सिंह खालसा के पिता सरदार राम सिंह, छोटे भाई गगन तथा निर्मल सिंह, प्रिंसिपल भजन सिंह घारू, जत्थेदार बाबा हरपाल सिंह, लखवीर सिंह लक्खा, रघुवीर सिंह घारू, अमनदीप सिंह गिल, राजू सिंह खोखर, राजू सिंह नाहर, देवकरण नायक, अनिल धारीवाल, भंवर बोयत, राजकुमार जोग, मनजीत सिंह, नीटा सिंह, अशोक डागला, सुरेन्द्र सिंह खालसा एवं राजस्थान मजहबी सिक्ख युवा मोर्चा, दशमेश तरणा दल तथा राजस्थान मजहबी सिक्ख महासभा स



0 टिप्पणियाँ