गुजरात एटीएस टीम ने पकड़ा हथियारों का जखीरा एटीएस ने इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है आपको बता दें की गुजरात में इसी साल 2022 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में भारी मात्रा में अवैध हथियार मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है.
गुजरात समाचार: गुजरात की एटीएस टीम को आज एक बड़ी सफलता मिली है एटीएस टीम ने एक बहुत बड़ा हथियारों का जखीरा पकड़ा है इस हथियारों के जखीरे के साथ 20 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है गुजरात में इतना बड़े मात्रा में हथियारों का बरामद होना इस साल के अंत में होने वाले चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की ओर भी इशारा हो सकता है क्योंकि इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके मद्देनजर इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों का मिलना अपने आप में चिंता का विषय है जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है और गुजरात के तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने अपने अपने स्तर पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है
गुजरात से मिली एक बड़ी खबर में गुजरात पुलिस की एटीएस (ATS) टीम ने हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ा है. यह हथियार मध्य प्रदेश के धार से गुजरात लाए जा रहे थे गुजरात पुलिस की एटीएस टीम ने इतने बड़ेहथियारों के जखीरे को पकड़कर हथियारों की खरीद-फरोख्त करने के एक बहुत बड़े नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया है रिपोर्ट के अनुसार 52 हथियार अब तक पकड़े गए हैं इस मामले में एटीएस ने 20 लोगों को भी गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है आपको बता दें इसी साल 2022 के अंतिम महीनों में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिलने से गुजरात पुलिस की एटीएस विंग और ज्यादा अलर्ट हो गई है और इस मामले में सघन जांच कर रही है.
मध्यप्रदेश से आ रहे थे हथियार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात में पकड़ा गया था यारो का जखीरा मध्य प्रदेश के धार इलाके से लाया जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर गुजरात एटीएस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्यवाही की और इतने बड़े हथियारों के जखीरे को पकड़ने में कामयाबी हासिल की भारी मात्रा में हथियार पकड़ने के साथ 20 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है
और इसके साथ ही गुजरात एटीएस ने हथियारों की नाजायज खरीद-फरोख्त करने वाले एक बहुत बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है हथियारों के जखीरे में सबसे ज्यादा मात्रा में पिस्टल हैं पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है इस मामले में और भी कई गिरफ्तारियां होने की आशंका जताई जा रही है

0 टिप्पणियाँ