श्रीगंगानगर : महान क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त शहीद सुखदेव की जयंती तथा विश्व परिवार दिवस के उपलक्ष्य में जवाहरनगर स्थित श्रीअरोड़वंश पब्लिक स्कूल में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय कुमार गोयल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपिका मोंगा व डॉ. शिव कटारिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दौलत राम अनपढ़ ने की इस मौके पर गंगानगर कला मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीराम सेतिया, उपाध्यक्ष बनवारी लाल ‘बन्नी’, महासचिव, ऋतु सिंह, कोषाध्यक्ष योगराज भाटिया, सह सचिव सतपाल जोईया व कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथग्रहण की तथा कार्यभार सम्भाला।
तत्पश्चात् साहित्यकारों ने अपनी काव्य रचनाओं द्वारा महान क्रांतिकारी स्वाभिमानी राष्ट्रभक्त शहीद सुखदेव के जीवन पर प्रकाश डाला तथा विश्व परिवार दिवस पर परिवार का महत्व का उल्लेख किया। काव्य गोष्ठी में डॉ. दीपिका मोंगा, डॉ. शिव कटारिया, ईश्वर जग्गा, सुरेश कनवाडिय़ा, वीरेंद्र खुराना, सुशीला कुमारी, बनवारी शर्मा, अरुण शर्मा, डॉ. सन्देश त्यागी, पवन मासूम, निष्ठा गुप्ता, मीनाक्षी आहूजा, सुषमा गुप्ता, ओपी वैश्य, बालकृष्ण लावा, देव चौधरी, हिमांशु, डॉ. राहुल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, जोगा भागसरिया, भारत पांडे, गोबिन्द गोयल, अनुज सैनी, ममता आहूजा, योगराज भाटिया, रितु सिंह, सतपाल जोईया, बनवारीलाल ‘बन्नी’ व मनीराम सेतिया ने काव्यपाठ द्वारा अदभुत समां बांधा
मंच के अध्यक्ष दौलत राम अनपढ़ ने अपने कार्यकाल की अंतिम गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सबका आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीराम सेतिया ने सभी उपस्थित साहित्यकारों व मचांसीन अतिथियों को विश्व परिवार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते सभी साहित्य प्रेमियों को साथ लेकर साहित्य की अलख जगाने का विश्वास दिलाया। सफल मंच संचालन सतपाल जोईया ने किया। इस अवसर पर गंगानगर कला मंच पदाधिकारी, सदस्य एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित थे

.jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ