श्रीगंगानगर : सूरतगढ़ रोड राजकीय चिकित्सालय के सामने स्थित एचएच चैरिटेबल लैब द्वारा संचालित श्रीमती संतोष देवी बंसल लैब पर मरीजों के लिए फुली ऑटोमेटिक बायोकैमिस्ट्री मशीन की सुविधा प्रारम्भ हो गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर विजय बंसल, कृष्ण लाल अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार गोयल बेंगलुरु, राकेश नारंग, कपिल बंसल, श्रीमती कैलाश देवी लीला, सोहन लाल बंसल, श्रीमती सुमन जैन, इंद्रजीत जैन एवं राकेश गीदड़ा को संस्था के सेवाभावी संरक्षक के रूप में सम्मानित किया गया।
सुरेन्द्र चन्नाणी ने बताया कि एचएच लैब द्वारा राजकीय चिकित्सालय के मरीजों के साथ-साथ श्रीगंगानगर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बहुत कम दरों पर ब्लड जांचे उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे मरीजों व उनके परिजनों को महंगी जांच से छुटकारा मिला है। इस अवसर पर दिनेश गुप्ता, योगाचार्य श्याम सुंदर, प्रेम खारीवाल, इंजी. बलदेव सिंह, दिनेश गुप्ता, नरेश लीला, रवि लीला, संजय अग्रवाल, विकास अग्रवाल, महेश गोयल, पवन अग्रवाल, अतीन लीला, सुरेंद्र चनाणी, मनोज सिंगल, मनीष गर्ग, मनोज चनाणी सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ