बिहार के जिले मुंगेर के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इलाकों में लगातार जिला पुलिस बल सीआरपीएफ और एसएसबी द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत मुंगेर में हार्डकोर नक्सलियों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर के एसपी के निर्देश पर नक्सल प्रभावित पैसरा जंगल के पैसरा बरी और मंझलीटांड में सी लेवल ऑपरेशन के तहत सीआरपीएफ के 207 कोबरा बटालियन और जिला पुलिस बल द्वारा कमांडेंट के नेतृत्व में सघन अभियान चलाकर छापामारी की गई
इस कार्यवाही के दौरान पहाड़ों की कंदराओं में नक्सलियों के द्वारा बनाए गए बंकरों में सर्च अभियान चलाकर पुलिस की टीमों ने भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है जिसमें पिस्टल कारतूस विस्फोटक वॉकी टॉकी नक्सली साहित्य मेडिसिन दैनिक उपयोग की सामग्री पोस्टर और कई नक्सलियों के द्वारा कोड वर्ड के साथ साथ लेवी के नाम पर वसूले गए रकम का डिटेल बरामद किया गया इस मामले में मुंगेर के एसपी जग्गू नाथ रेड्डी जला रेड्डी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की नक्सल प्रभावित इलाकों में दो दो सीआरपीएफ कैंप बनाए गए हैं जिसके कारण आज नक्सली काफी कमजोर पड़े हैं और बैकफुट पर चले गए हैं यही कारण है कि आज पुलिस को इतनी बड़ी कार्यवाही करने में सफलता मिली और नक्सलियों पर नकेल कसी जा सकती
0 टिप्पणियाँ