पड़ोसी देश श्रीलंका इन दिनों अपने ही जनता के विरोध का सामना कर रहा है श्रीलंका के प्रधानमंत्री को वहां की सेना में उनके अपने घर से बड़ी मशक्कत से निकाला क्योंकि वहां प्रदर्शनकारियों में उन पर हमला कर दिया था और वो जलाने की कोशिश की गई थी जिसके बाद श्रीलंका की सेना ने मारी हत्यारों के साथ प्रधानमंत्री कौन सी आवाज से निकाला और ले श्री कुमारी नौसैनिक देश पर ले जाया गया जहां वह अपनी जान बचाने के लिए जिद कर रहे हैं
श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके पूरे परिवार को भारी विरोध के चलते उनका पूरा परिवार भारी सैन्य सुरक्षा के बीच नौसेना के त्रिंकोमाली नौसैनिक बेस में छिप गया है। इससे पहले सोमवार को हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास को घेर लिया था और उसके अंदर कई पेट्रोल बम फेंके थे।प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इतने में भी शांत नहीं हुआ और उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर खड़ी गाड़ियों में भी आग लगा दी प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए वहां लगे सुरक्षा गार्ड्स को पीएम आवास से गोली चलानी पड़ी उसके बाद मंगलवार को सुबह श्रीलंका की सेना भारी हथियारों के साथ वहां पहुंची और प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे को वहां से निकाल कर नौसेना बेस पर ले जाया गया
सूत्रों ने बताया कि श्रीलंका में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच महिंदा राजपक्षे को हेलिकॉप्टर की मदद से देश के पूर्वोत्तर इलाके में बने नौसैनिक अड्डे त्रिंकोमाली ले जाया गया है। उधर अब प्रदर्शनकारी नौसैनिक बेस भी पहुंच गए हैं जो राजधानी कोलंबो से 270 किमी की दूरी पर है। श्रीलंका की राजपक्षे सरकार ने हजारों की तादाद में सैनिकों और पुलिसकर्मियों को तैनात किया है और कर्फ्यू लागू किया है। महिंदा राजपक्षे के इस्तीफा देने के बाद भड़की हिंसा में अब तक करीब 200 लोग घायल हुए हैं और 5 लोगों की मौत हो गई है। इसमें सत्तारूढ़ पार्टी के एक सांसद भी शामिल हैं।
महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है और राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है। महिंदा राजपक्षे को सेना ने अलसुबह हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारियों के बीच से उनके आधिकारिक आवास से किसी तरह से निकाला। इस दौरान पुलिस हवा में गोलियां चलाती रही और आंसू गैस के गोले छोड़ती रही। एएफपी ने एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी के हवाले से कहा, 'कम से कम 10 पेट्रोल बम पीएम आवास के अंदर फेंके गए।'

0 टिप्पणियाँ