राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ( IFWJ ) पत्रकार संगठन के राकेश मितवा जिलाध्यक्ष नियुक्त

पत्रकारों को संगठित कर कड़ी से कड़ी जोड़ने के क्रम में आज श्री गंगानगर हनुमानगढ़ के आईएफडब्ल्यूजे ( IFWJ ) प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार कैलाश दिनोदिया व बीकानेर संभाग प्रभारी अनिल जांदू की अनुशंसा पर

श्रीगंगानगर। देश में पत्रकारों के अग्रणी और प्रथम संगठन इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) द्वारा राजस्थान प्रदेश में पत्रकारों को संगठित कर कड़ी से कड़ी जोड़ने के क्रम में आज श्री गंगानगर हनुमानगढ़ के आईएफडब्ल्यूजे ( IFWJ ) प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार कैलाश दिनोदिया व बीकानेर संभाग प्रभारी अनिल जांदू की अनुशंसा पर तीन दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राकेश मितवा  को जिला श्रीगंगानगर का जिला  अध्यक्ष के रूप में  मनोनीत किया गया। राकेश मितवा प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक दोनों ही मिडिया क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। मितवा पूर्व में ईटीवी नेटवर्क18 में डेढ़ दशक जिले भर में सेवाएं दे चुके है।





 


वर्तमान में राकेश मितवा एवन टीवी में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य कर रहे है। वही मितवा राजकाज डॉट

न्यूज , न्यूज नेशन, सींस इंडिपेंडेंस व अमर उजाला(बेब) में भी अपना योगदान दे रहे हैं। साथ ही समय समय पर मितवा द्वारा श्रीगंगानगर जिले में पत्रकारों की आवाज को बुलंद किया जाता रहा है। उनके आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष बनने पर संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां दी हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मितवा ने बताया कि शीघ्र ही संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिसमें संगठन से जुड़े सक्रिय पत्रकारों को स्थान दिया जाएगा। उन्होनें बताया कि जिले में संगठन का मजबूत बनाने के साथ पत्रकारों के हितों को सुरक्षित बनाने एवं पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का पूरजोर ढंग से प्रयास किया जाएगा। 


{ R.BHARAT PLUS NEWS } आर भारत प्लस न्यूज़  की पूरी टीम की ओर से श्री राकेश मितवा को जिला अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई,  आर भारत प्लस न्यूज़  नवनियुक्त अध्यक्ष  राकेश मितवा के उज्जवल भविष्य की कामना करता ह





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ