Uttarakhand news : रामनगर के पुछड़ी में कोसी नदी में गिरने से एक 50 वर्षिय व्यक्ति की मौत

रामनगर| रामनगर के पुछड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति की नदी में गिरकर मौत हो गयी जानकारी मिलते ही पुलिस और क्षेत्र में हड़कंप मच गया मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है ।

रामनगर के कोतवाली प्रभारी श्री अरुण कुमार सैनी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को कॉर्बेट नगर कॉलोनी पुछड़ी निवासी 50 वर्षीय खुर्शीद पुत्र हबीब पुछड़ी नदी किनारें बैठा हुआ था इसी बीच वह नदी में गिर गया जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी उन्होंने बताया की व्यक्ति को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ