श्रीगंगानगर : गंगानगर कला मंच की मासिक काव्य गोष्ठी गगन पथ स्थित श्रीअरोड़़वंश पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सनातन धर्म अरोड़वंश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अंकुर मगलानी तथा विशिष्ट अतिथि भूपेन्द्र सिंह, डॉ. ओ.पी. वैश व तहसीलदार अशोक गोरा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष मनीराम सेतिया ने की। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए।
वरिष्ठ व युवा साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से अदभुत समां बांधा। साहित्यकार बनवारीलाल शर्मा, सुखविन्द्र सिंह, नत्थूराम वर्मा, दौलतराम अनपढ़, वासुदेव गर्ग, रामचन्द्र गड़ाई, अरूण कुमार शर्मा, सुरेश कुमार कनवाडिय़ा, वीना जेसानी, राजकुमार मिड्ढा, योगराज भाटिया, सुमन अनाड़़ी व सुरेन्द्र सुंदरम ने अपनी कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में तमन्ना, राजकुमार सिंगल, महासचिव ऋतु सिंह, डॉ. ओ.पी. वैश ने भी कविता पाठ किया। इस मौके पर नन्हीं बालिका दिशा जेसानी ने बेटी पर कविता सुनाकर खूब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि अंकुर मगलानी ने गंगानगर कला मंच द्वारा काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों द्वारा प्रस्तुत कविता पाठ की सराहना की। मंच पदाधिकारियों व सदस्यों ने अंकुर मगलानी को सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया।
0 टिप्पणियाँ