राजधानी दिल्ली में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पेशी के लिए सीबीआई के दफ्तर पहुंच गए हैं मां का आशीर्वाद लेकर और पत्नी से तिलक लगवाकर मनीष सिसोदिया घर से निकले थे वहीं, भाजपा ने सिसोदिया और केजरीवाल पर हमला बोला है।
महाभ्रष्टाचारी निकले केजरीवाल और सिसोदिया : पात्रा
पात्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार में आप नंबर वन है मनीष सिसोदिया ने भाजपा के छह सवालों का जवाब नहीं दिया जो भ्रष्टाचार मुक्ति का सपना दिखाकर आए थे वो ही भ्रष्ट हैं पात्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार जायज नहीं है केजरीवाल और सिसोदिया महाभ्रष्टाचारी निकले।
ये जश्न-ए-भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी का : भाजपा
उधर, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह आप नौटंकी कर रही है आप सुबह से ड्रामा कर रही है ये आम आदमी पार्टी का जश्न-ए-भ्रष्टाचार है सिसोदिया पर हमला करते हुए पात्रा ने कहा कि कोई आदमी खुद को भ्रष्ट नहीं बताता भ्रष्ट हमेशा खुद को साफ होने की बात कहता है।
डिप्टी सीएम सिसोदिया CBI दफ्तर पहुंचे
राजधानी दिल्ली में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पेशी के लिए सीबीआई के दफ्तर पहुंच गए हैं मां का आशीर्वाद लेकर और पत्नी से तिलक लगवाकर मनीष सिसोदिया घर से निकले थे।
गुजरात का हर व्यक्ति आज 'आप' का प्रचार कर रहा: केजरीवाल
वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष के घर रेड में कुछ नहीं मिला बैंक लॉकर में कुछ नहीं मिला उन पर केस बिलकुल फर्जी है उन्हें चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था उसे रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं पर चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं गुजरात का हर व्यक्ति आज 'आप' का प्रचार कर रहा है।
ये केस पूरी तरह से फर्जी है: सिसोदिया
सिसोदिया ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि जब-जब मैं गुजरात गया, मैंने गुजरात के लोगों को यही कहा कि हम गुजरात में भी आपके बच्चों के लिए दिल्ली जैसे शानदार स्कूल बनाएंगे लोग बहुत खुश हैं लेकिन ये लोग नहीं चाहते कि गुजरात में भी अच्छे स्कूल बनें गुजरात के लोग भी पढ़ें और तरक्की करें लेकिन मेरे जेल जाने से गुजरात का चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं आज हर गुजराती खड़ा हो गया है।
अच्छे स्कूल, अस्पताल नौकरी बिजली के लिए गुजरात का बच्चा बच्चा अब चुनाव प्रचार कर रहा है गुजरात का आने वाला चुनाव एक आंदोलन होगा मेरे खिलाफ एक पूरी तरह से फर्जी केस बनाया हुआ है मेरे घर रेड की, कुछ नहीं मिला, मेरे सारे बैंक लॉकर देखे, कुछ नहीं मिला मेरे गांव में जाकर सारी जांच की कुछ नहीं मिला ये केस पूरी तरह से फर्जी है।
इनका मकसद मुझे गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकना'
वहीं, आज सुबह मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए भाजपा पर हमला बोला उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ पूरी तरह से फर्जी केस बनाकर इनकी तैयारी मुझे गिरफ्तारर करने की है मुझे आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं इनका मकसद मुझे गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकना है
सीबीआई ने मामले में कई लोगों से की पूछताछ
बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में इंडो स्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू, गुरुग्राम में बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा और इंडिया अहेड न्यूज के प्रबंध निदेशक मूथा गौतम सहित कई लोगों से पूछताछ की है।
मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं: केजरीवाल
वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया के ट्वीट को री-ट्वीट कर लिखा है कि जेल की सलाखें और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाये, ये आजादी की दूसरी लड़ाई है मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं साथ ही कहा 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी। केजरीवाल ने आगे लिखा, करोड़ों गरीबों की दुआएं आपके साथ है।
मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला: सिसोदिया
सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, सिसोदिया को सोमवार सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है वहीं मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की पूछताछ को लेकर ट्वीट भी किया है उन्होंने लिखा है कि मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला,अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा सत्यमेव जयते।
सिसोदिया के सरकारी आवास के आसपास धारा 144 लागू
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सरकारी आवास के आसपास धारा 144 लगाई भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया सुबह आप आम आदमी पार्टी के करीबन 20-25 कार्यकर्ता उप मुख्यमंत्री के आवास के पास पहुंचकर नारेबाजी कर रहे थे पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को तितर बितर कर दिया गौरतलब है कि सीबीआई ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है

0 टिप्पणियाँ