राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - भारतीय जनता वाहन (टेम्पो) चालक मंच की कार्यकारिणी गठित - शीघ्र जिला कार्यकारिणी घोषित की जाएगी

श्रीगंगानगर : भारतीय जनता मजदूर मंच से सम्बद्ध भारतीय जनता वाहन (टेम्पो) चालक मंच की बैठक भारतीय जनता मजदूर मंच जिलाध्यक्ष हेमराज चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिला महामंत्री प्रदीप पंडित कश्मीरी ने बताया कि इस बैठक में टेम्पो चालकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। विचार-विमर्श के पश्चात् सर्वसम्मति से टैम्पो यूनियन शिव चौक तथा बीरबल चौक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

भारतीय जनता वाहन (टेम्पो) चालक मंच शिव चौक स्टेंड, श्रीगंगानगर की नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष शिवकुमार शिबू, उपाध्यक्ष बाय निंजा व रवि कुमार, प्रचार मंत्री मुकेश कुमार, सचिव जयप्रकाश व संजय तथा बीरबल चौक स्टैंड श्रीगंगानगर का अध्यक्ष कुलदीप सिंह व उपाध्यक्ष मुकेश कुमार को बनाया गया है। शीघ्र ही शेष कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। 

नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमालायें पहनाकर अभिनंदन-सम्मान किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए एवं ट्रेफिक पुलिस को पूर्ण सहयोग करते हुए टेम्पो संचालन का आह्वान किया गया। दोनों स्टैंडों के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन व जनहित में कार्य करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर भारतीय जनता मजदूर मंच जिलाध्यक्ष हेमराज चौधरी, जिला महामंत्री प्रदीप पंडित ‘कश्मीरी’, मनोनीत पार्षद लियाकत अली, शिव चौक व बीरबल चौक स्टेंड यूनियन पदाधिकारियों सहित अनेक टेम्पो चालक तथा भारतीय जनता मजदूर मंच कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ